भारत से हार के बाद भड़के मोहसिन नकवी, कड़े ऐक्शन की फुल तैयारी
भारत से हार के बाद भड़के मोहसिन नकवी, कड़े ऐक्शन की फुल तैयारी
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी टीम के सीनियर खिलाड़ी निशाने पर हैं. इस अहम मुकाबले में उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा. और इसी वजह से पीसीबी कड़े ऐक्शन ले सकता है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 16, 2026 8:03 PM IST
shaheen-babar
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट सवालों के घेरे में है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर कप्तानी तक सभी पर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान और भारत का मैच इतना बड़ा होता है कि यहां सभी की निगाहें होती हैं. यहां जीत पर वाहवाही मिलती है तो हार पर आलोचनाओं के तरकश खाली किए जाते हैं. और रविवार को कोलंबों में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ जिस तरह से हार का सामना करना पड़ा उससे पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस के बीच जबर्दस्त गुस्सा है. और यह गुस्सा खास तौर पर टीम के सीनियर खिलाड़ियों को लेकर भी है.
भारत से हार के बाद सीनियर खिलाड़ी निशाने पर
खबर है कि 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बड़े बदलाव से गुजर सकता है. और इसका नतीजे अगले मैच से ही दिखने शुरू हो सकते हैं. माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के अगले मैच से ही कई बड़े नामों की छुट्टी हो सकती है. इसमें बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के नाम शामिल हैं. ये दोनों खिलाड़ी बहुत ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. और आलोचकों के खास निशाने पर हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रबंधन से जुड़े अपने एक करीबी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है. यानी इस खबर को पक्का माना जा सकता है. सूत्र ने आगे कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी भारत के खिलाफ मिली 61 रन की हार से खास तौर पर बहुत नाराज हैं. उन्होंने टीम मैनेजेर नावेद अकरम चीमा को अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी है.
मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से निकल गए थे नकवी
नकवी टीम के प्रदर्शन से इस हद तक नाराज थे कि वह प्रेमदासा स्टेडियम से मैच खत्म होने से पहले ही चले गए थे. क्योंकि तब तक पाकिस्तानी टीम हार चुकी थी. भारत के 175 रन के जवाब में पाकिस्तान 18.4 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गया था. सूत्र ने यह भी कहा कि नकवी ने पीसीबी के एक आला अधिकारी के जरिये मैनेजर को संदेश दिया है कि इस तरह का प्रदर्शन काबिले-बर्दाश्त नहीं है.
कोच माइक हेसन ने भी ड्रेसिंग रूम में टीम से बात करके कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेला. कोच ने भी टीम के प्रदर्शन पर अपनी नाराजगी जता दी है.
पाकिस्तानी टीम में होंगे बड़े बदलाव
सूत्र ने कहा ,‘टीम प्रबंधन ने तय किया है कि अब बहुत हो चुका और बाबर आजम तथा शाहीन को आराम देकर सलमान मिर्जा और नसीम शाह या फखर जमां को उतारा जाए.’
पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ कहीं भी मैच में नजर नहीं आई. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम ने ईशान किशन के 40 गेंद पर 77 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 175 रन का स्कोर बनाया. इसके बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर उसने पाकिस्तान को 114 रन पर रोक दिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.