शान मसूद के सपोर्ट में उतरे रमीज राजा, पीसीबी को जमकर लगाई लताड़ा

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी ने हाल ही में अपनी स्क्वाड का ऐलान किया. जिसमें शान मसूद की जगह बाबर आजम को टेस्ट का नया कप्तान बनाया गया है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले की जमकर आलोचना हो रही है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 11, 2026, 06:23 PM IST

Published On Jul 11, 2026, 06:23 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2026, 06:23 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया. जिसमें शान मूसद को हटाकर बाबर आजम को फिर से टेस्ट प्रारुप का नया कप्तान बना दिया गया. जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर पीसीबी की आलोचना की है. बाबर को कप्तान बनाए जाने की बात रमीज को पसंद नहीं आई. वह खुद भी क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि बाबर ने 2020 से 2023 तक राष्ट्रीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शान मसूद के सपोर्ट में उतरे रमीज राजा

पाकिस्तान पूर्व कप्तान और पीसीबी के एक्स चेयरमैन रमीज राजा ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा कि आप उन्हें एक साधारण टेस्ट टीम देते हैं और फिर उनसे अच्छे नतीजों की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि बाबर को भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. बाबर को कैरिबियाई और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया है.

रमीज ने पीसीबी अधिकारियों पर बरसते हुए बोले कहा कि अगर मैं शान की जगह होता तो मैं बोर्ड को लिखित में विरोध दर्ज कराता कि जब किसी कप्तान को लगातार साधारण खिलाड़ियों का ग्रुप दिया जाता है तो आप अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं. अगर टेस्ट टीम का स्तर अच्छा नहीं है तो इसके लिए सिर्फ कप्तान ही कैसे जिम्मेदार हो सकता है.

कप्तानी में अच्छा नहीं था शान का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान शान मूसद का रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है. दिसंबर 2023 से 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी करने के बाद शान को हटाया गया. जिनमें टीम को 12 हार का सामना करना पड़ा था. सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने हाल में खराब फैसलों के लिए निवर्तमान कप्तान को दोषी ठहराया है. रमीज इससे इत्तेफाक नहीं रखते. उनका कहना है कि कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितने अच्छे खिलाड़ी उसे दिए जाते हैं. पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी जहां वह दो टेस्ट मैच खेलेंगे. टीम फिर अगस्त और सितंबर में तीन और लाल गेंद के मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी.

Editor's Pick