T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की नई ड्रामेबाजी, वर्ल्ड कप जर्सी का लॉन्च इवेंट कैंसिल: रिपोर्ट

T20 World Cup 2026 शुरू होने में अब सिर्फ एक सप्ताह का वक्त बचा है. लेकिन पाकिस्तान की ड्रामेबाजी है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही. पाकिस्तान ने अब फिर एक नया शिगूफा छेड़ दिया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 31, 2026, 03:52 PM IST

Published On Jan 31, 2026, 03:52 PM IST

Last UpdatedJan 31, 2026, 03:52 PM IST

Pakistan Cricket team

Pakistan Cricket team

नई दिल्ली: पाकिस्तान की ड्रामेबाजी खत्म नहीं हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए राष्ट्रीय टीम की जर्सी लॉन्च का इवेंट कैंसिल कर दिया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट कहती है कि यह आयोजन रविवार को होना था. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन इसे ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के टाल दिया गया है. हालांकि, माना जा रहा है कि इस फैसले के पीछे पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने पर बने हुए असमंजस के कारण लिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और और पाकिस्तानी सरकार अपने विकल्प खुले रखना चाहते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2 फरवरी तक फैसला ले सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय 2 फरवरी, सोमवार को इस मुद्दे पर अंतिम फैसला ले सकता है. ऐसे वक्त पर टूर्नामेंट की शुरुआत में सिर्फ छह दिन बचे होंगे. सात फरवरी से इस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. तब तक पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के बारे में बात भी नहीं कर रहा.

वैसे इस मामले में पाकिस्तान का सीधा कोई लेना-देना नहीं है. न ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से उसका कोई सीधा मतभेद है. हालांकि पीसीबी ने कहा है कि वह बांग्लादेश का साथ देने के लिए ऐसा कर रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी के अड़ियल रुख के चलते आईसीसी ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. बीसीबी इस बात पर अड़ा था कि उसकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी. बीसीबी चाहता था कि उसके सभी मैच श्रीलंका में ट्रांसफर कर दिए जाएं. उसने अपनी खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया था. हालांकि आईसीसी और स्वतंत्र जांच एजेंसियों ने बांग्लादेश की चिंता को निराधार पाया था.

बांग्लादेश के मामले में कूदा पाकिस्तान

बांग्लादेश के चार में से तीन लीग मैच कोलकाता में होने थे. और उसका आखिरी मैच मुंबई में खेला जाना था. आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया था. इसके बाद स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया गया. पाकिस्तान को अपने मैचों को लेकर ऐसी कोई चिंता नहीं है. उसके मैच पहले से श्रीलंका में होने हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच पहले से हो चुके समझौते के चलते यह फैसला लिया गया था.

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल

मैचतारीखमैदानसमय
नीदरलैंड्स7 फरवरी, 2026SSC, कोलंबो11:00 AM
यूएस10 फरवरी, 2026SSC, कोलंबो7:00 PM
भारत15 फरवरी, 2026आर. प्रेमदासा, कोलंबो7:00 PM
नामीबिया18 फरवरी, 2026SSC, कोलंबो3:00 PM

पाकिस्तान के लिए इस वक्त इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करना आसान नहीं होगा. उसे इस बहिष्कार का बहुत बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ सकता है. यह सदस्य पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट का उल्लंघन माना जाएगा. इसमें पाकिस्तान को द्विपक्षीय टूर्नामेंटों, एशिया कप से बाहर किया जा सकता है. इसके साथ ही उसे आईसीसी ने मिलने वाले सालाना हिस्सेदारी से भी वंचित करने का कड़ा कदम भी उठाया जा सकता है. इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा था कि पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं दिया जाएगा.

T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick