- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan Cricket Board considering Misbah-ul-Haq and Wasim Akram’s name for cricket committee
मिस्बाह उल हक, वसीम अकरम को क्रिकेट कमेटी में शामिल कर सकती है पीसीबी
पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने मिस्बाह और वसीम को क्रिकेट समिति में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान से सलाह ली।
Published On Oct 14, 2018, 04:40 PM IST
Last UpdatedOct 14, 2018, 04:40 PM IST
Wasim Akram © Getty Images
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व दिग्गजों वसीम अकरम और मिसबाह उल हक को क्रिकेट समिति का हिस्सा बनाने पर विचार कर रहा है। जियो टीवी में छपी खबर के मुताबिक पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने प्रधानमंत्री और पाकिस्तान टीम के कप्तान रह चुके इमरान खान से मामले पर चर्चा की है।
रिपोर्ट के मुताबिक वसीम अकरम और मिसबाह उल हक के साथ 70 और 90 के दशक के कई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को समिति में शामिल किया जा सकती है। पूर्व कप्तान और बोर्ड के मैनेजर रह चुके इंतिखाब आलम भी समिति के सदस्य बनने के दावेदार हैं।
पूर्व क्रिकेटर रमीज रजा का भी मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इस समिति की जरूरत है। रजा ने हाल ही में दिए बयान में कहा, “ऐसी समिति को घरेलू क्रिकेट की देखभाल करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार थिंक टैंक में सुधार करने का काम भी दिया जाना चाहिए।”
पाकिस्तान टीम फिलहाल यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। दुबई में खेला गया सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। जिसके बाद सरफराज अहमद की कप्तानी पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।