add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हम टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैच की मेजबानी को तैयार... आईसीसी- बीसीबी विवाद में कूदा पाकिस्तान

बांग्लादेश को अपने पहले तीन ग्रुप-स्टेज मैच कोलकाता में खेलने हैं, जबकि उनका आखिरी ग्रुप मैच मुंबई में होना है. मगर बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा नहीं करना चाहती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 11, 2026 6:31 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत का दौरा करने से इनकार करते हुए अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है, मगर आईसीसी ने इसे लेकर अभी कोई ठोस जवाब नहीं दिया है. इस विवाद में अब पाकिस्तान की टीम की एंट्री हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने का ऑफर दिया है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी सूत्रों ने कहा है कि अगर श्रीलंका के वेन्यू उपलब्ध नहीं होते हैं, तो पाकिस्तान के वेन्यू एक विकल्प के रुप में मौजूद हैं. सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैचों की मेजबानी आसानी से कर सकता है और देश के सभी तय वेन्यू मैच आयोजित करने के लिए तैयार हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश को अपने पहले तीन ग्रुप-स्टेज मैच कोलकाता में खेलने हैं, जबकि उनका आखिरी ग्रुप मैच मुंबई में होना है. मगर बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा नहीं करना चाहती है.

चैंपियंस ट्रॉफी का पाकिस्तान में हुआ था आयोजन

पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी. इसके अलावा ICC महिला क्वालिफायर 2025 के मैच भी पाकिस्तान में खेले गए थे.

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने पर शुरू हुआ था विवाद

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने के बाद इस विवाद की शुरुआत हुई थी. बांग्लादेश में हिंदूओं पर हिंसा के बाद भारत में हो रहे विरोध के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा, जिसे केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन में 9.20 करोड़ में खरीदा था. केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नाराजगी जताई. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ना सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया, बल्कि देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन भी लगा दिया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/