add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

PCB ने की हेड कोच अजहर महमूद की छुट्टी, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले ही हटाया

अजहर महमूद को हटाने के बाद पीसीबी ने टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है, इसके अलावा टीम के सहायक स्टाफ में भी फेरबदल हो सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 30, 2025 2:19 PM IST

PCB parts ways with Azhar Mahmood: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने राष्ट्रीय टेस्ट टीम के मुख्य कोच अजहर महमूद से उनके अनुबंध की समाप्ति से तीन महीने पहले ही अलग होने का फैसला किया है. पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर अजहर का अनुबंध मार्च 2026 तक था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही हटा दिया गया है, पाकिस्तान अपना अगला टेस्ट मैच मार्च 2026 में खेलेगा।

पीसीबी बोर्ड के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, अजहर का अनुबंध मार्च में समाप्त हो रहा है और पाकिस्तान की टीम का टेस्ट दौरा मार्च 2026 से शुरू होगा, इसलिए बोर्ड नए मुख्य कोच के लिए अपनी रणनीति अभी से तैयार करना चाहता है. अजहर का बोर्ड के साथ दो साल का अनुबंध था, उन्हें पिछले साल टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

मार्च 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेगा पाकिस्तान

सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और सहायक स्टाफ में भी फेरबदल हो सकता है. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान के दौरे की शुरुआत मार्च 2026 में बांग्लादेश के दौरे से होगी, इसके बाद वह जुलाई में वेस्टइंडीज और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करेगा. इसके बाद पाकिस्तान नवंबर-दिसंबर 2026 और मार्च 2027 में क्रमशः श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा.

महिला टीम के लिए भी हेड कोच की तलाश कर रहा है पीसीबी

सिलेक्शन के मामलों पर मतभेदों के कारण 2024 की शुरुआत में PCB और ऑस्ट्रेलियाई जेसन गिलेस्पी के अलग होने के बाद से टेस्ट टीम के पास आकिब जावेद और महमूद के रूप में अंतरिम कोच रहे हैं. PCB नेशनल महिला टीम के लिए भी हेड कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में ICC वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद वसीम का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया था