इस खतरनाक खिलाड़ी ने IPL के लिए छोड़ दिया PSL, बौखलाए PCB ने दी ये धमकी
इस खतरनाक खिलाड़ी ने IPL के लिए छोड़ दिया PSL, बौखलाए PCB ने दी ये धमकी
यह लगातार दूसरा साल है जब किसी खिलाड़ी ने पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट पहले से होने के बावजूद आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आईपीएल को प्राथमिकता दी है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 14, 2026 12:54 PM IST
Blessing Muzarabani
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को आईपीएल में केकेआर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. वह मुस्तफिजुर रहमान की जगह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा बने हैं. ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईपीएल खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग का साथ छोड़ दिया है. ब्लेसिंग मुजरबानी के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुजरबानी ने पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर आईपीएल का रास्ता चुना है,जिससे पीसीबी नाराज है और पीसीबी मुजरबानी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर रही है. यह लगातार दूसरा साल है जब ऐसा मामला सामने आया है. पिछले सीजन में कोर्बिन बॉश PSL छोड़कर मुंबई इंडियंस जॉइन किया था, जिसके बाद पीएसएल ने उन्हें एक सीजन के लिए बैन कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजरबानी पर भी अब पीएसएल में खेलने से 1 साल का बैन लगाया जाएगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
इस्लामाबाद यूनाईटेड का हिस्सा थे मुजरबानी
ब्लेसिंग मुजरबानी को पीएसएल की इस्लामाबाद यूनाईटेड ने 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, उन्हें टीम ने शमार जोसेफ की जगह शामिल किया था। आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर ने शुक्रवार को मुजरबानी को अपने स्कवॉड में जगह दी. इसके बाद मुजराबानी ने पीएसएल की जगह आईपीएल को प्राथमिकता देने का फैसला किया, अब वह आगामी आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे.
यह लगातार दूसरा साल है जब किसी खिलाड़ी ने पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट पहले से होने के बावजूद आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आईपीएल को प्राथमिकता दी है. पिछले सीजन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही कदम उठाया था, उन्हें पेशावर जाल्मी ने चुना था, बाद में वह आईपीएल की मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे.
टी20 विश्व कप में ब्लेसिंग मुजरबानी ने किया था प्रभावित
ब्लेसिंग मुजरबानी ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी और जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी, मुजरबानी ने 13 विकेट लिए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुजरबानी के 4 विकेट ने ही जिम्बाब्वे को ग्रुप स्टेज में जीत दिलायी थी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का शेड्यूल एक बार फिर टकरा रहा है. आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है, फाइनल मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा, जबकि पीएसएल 26 मार्च से 3 मई तक प्रस्तावित है
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.