तकलीफ में पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, लीवर डोनर की तलाश

सरफराज अहमद ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए अपनी भतीजी के लिए मदद मांगी है।

Edited By : Viplove Kumar |Apr 18, 2018, 06:57 PM IST

Published On Apr 18, 2018, 06:57 PM IST

Last UpdatedApr 18, 2018, 06:57 PM IST

Pakistan cricket captain Sarfraz Ahmed © IANS

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद को लीवर दान करने वाले की तलाश है। सरफराज की भतीजी लीवर की बीमारी से ग्रसित हैं और उनको तत्काल एक डोनर की जरूरत है।

सरफराज अहमद ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए अपनी भतीजी के लिए मदद मांगी है। उन्होंने लिखा है कि उनकी भतीजी अएजा लीवर की तकलीफ से गुजर रही हैं और उनको एक ऐसे मसीहे की तलाश है जो मदद कर उनकी जान बचा सके।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आगे उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी भतीजी की तरफ से यह लिख रहा हूं जिसके बीमारी से लड़ने की शक्ति ने हम सबको हिम्मत दी है। वह पहले ही एक सर्जरी से गुजर चुकी है अब उसको लीवर दान करने वाले की तलाश है जो उनकी जान बचा सके।

इस संदेश के साथ ही उन्होंने एक फोन नंबर भी लिखा है और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

Editor's Pick