- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan cricket is in ICU because of incorrect decisions says shahid Afridi
आईसीयू में है पाकिस्तान क्रिकेट और इसका जिम्मेदार... शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, हम हमेशा तैयारियों की बात करते हैं और जब कोई प्रतियोगिता आती है और हम असफल हो जाते हैं तो हम इसका इलाज करने की बात करते हैं.
Published On Mar 11, 2025, 08:05 PM IST
Last UpdatedMar 11, 2025, 08:05 PM IST
(Image credit- X)
Shahid Afridi on Pakistan cricket: पाकिस्तान की टीम ने चैपिंयस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की टीम बिना कोई मैच जीते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई. अपने घर पर पाकिस्तान की हुई ‘बेइज्जती’ के बाद पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस में नाराजगी है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम की इस हालत के लिए गलत फैसलों को जिम्मेदार ठहराया है. शाहिद अफरीदी ने ऑलराउंडर शादाब खान की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है।
पिछले टी20 विश्व कप के बाद से बाहर चल रहे शादाब को वापस बुलाया गया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए सलमान अली आगा की अगुआई वाली टीम का उप कप्तान भी नियुक्त किया गया है.
‘गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है’
मीडिया से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा, किस आधार पर उसे वापस बुलाया गया है, घरेलू क्रिकेट में उसका प्रदर्शन क्या रहा है या फिर ऐसा क्या है कि उसे फिर से टीम में चुना गया है. इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि जब तक फैसले योग्यता के आधार पर नहीं लिए जाते, तब तक पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ नहीं बदलेगा. अफरीदी ने कहा, हम हमेशा तैयारियों की बात करते हैं और जब कोई प्रतियोगिता आती है और हम असफल हो जाते हैं तो हम इसका इलाज करने की बात करते हैं, सच्चाई यह है कि गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है.
‘बोर्ड के निर्णयों और नीतियों में कोई निरंतरता या एकरूपता नहीं है’
उन्होंने कहा कि जब भी कोई नया अध्यक्ष कार्यभार संभालता है तो वह आकर सब कुछ बदल देता है. पूर्व कप्तान अफरीदी ने सवाल किया, बोर्ड के निर्णयों और नीतियों में कोई निरंतरता या एकरूपता नहीं है. हम कप्तान, कोच या कुछ खिलाड़ी बदलते रहते हैं लेकिन बोर्ड अधिकारियों की जवाबदेही क्या है. उन्होंने कहा कि कोच को अपनी नौकरी बचाने के लिए खिलाड़ियों पर दोष लगाते देखना दुखद है और प्रबंधन को अपनी जगह बचाने के लिए खिलाड़ियों और कोच पर दोष लगाते देखना दुखद है.
‘जब कप्तान और कोच के सिर पर लगातार तलवार लटकेगी फिर क्रिकेट कैसे आगे बढ़ेगा’
अफरीदी ने कहा, जब कप्तान और कोच के सिर पर लगातार तलवार लटकी रहती है तो हमारा क्रिकेट कैसे आगे बढ़ सकता है. उन्होंने यह भी महसूस किया कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एक सकारात्मक व्यक्ति हैं लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.