भारत को हराने के बाद पाकिस्तानी टीम पर इनामों की बारिश

पीसीबी ने खिलाड़ियों को 2.90 करोड़ का बोनस देने का ऐलान किया

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 21, 2017, 04:04 PM IST

Published On Jun 21, 2017, 04:04 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2017, 04:04 PM IST

पाकिस्तानी टीम © Getty Images
पाकिस्तानी टीम © Getty Images

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को 180 रनों के बड़े अंतर से हराकार पहली बार खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है। पाकिस्तान की नवाज सरकार से लेकर उसके क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियो पर खूब पैसे लुटाए हैं। पीसीबी के अध्यक्ष और शहरयार खान, कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने ना सिर्फ टीम को इनाम दिया है, साथ ही कोचिंग स्टाफ और पाकिस्तान की सफलता के लिए चयन समिति को भी इनाम दिया गया है।

मंगलवार को पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने सेंट्रल करार के तहत खिलाडियों के लिये दो करोड़ 90 लाख रुपए का नकद बोनस देने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त बोर्ड हर खिलाड़ी को 10 लाख रूपये का बोनस देगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी से ट्रॉफी जीतने पर भी 20 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 10 मिलियन (1 करोड़) रुपए हर खिलाड़ी को देने की घोषणा की है। इसके अलावा पाकिस्तानी मशहूर बिल्डर रियाज मलिक ने हर खिलाड़ी के लिए 10 लाख रुपए और प्लाट देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान अपने पहले मैच में भारत के हाथों 124 रनों से हारने के बाद बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल तक पहुंची थी।

फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 338 रन बनाए। फखर जमान ने शानदार 114 रन बनाए। वहीं अजहर अली ने 59 रन और मोहम्मद हफीज ने 57 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद आमिर, हसन अली ने 3-3 विकेट झटके। शादाब खान ने भी दो विकेट लिए। इन गेंदबाजों ने टीम इंडिया को 158 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Editor's Pick