- क्रिकेट न्यूज़
- News
- pakistan cricketer kamran akmal is enjoying in thailand and his father admitted in hospital
बीमार पिता को अस्पताल में छोड़ थाईलैंड में मौज कर रहा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर
कामरान अकमल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता की बीमारी की जानकारी साझा की और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की।
Published On Jun 27, 2022, 07:22 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2022, 07:22 PM IST
Twitter/kamran
पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल और उमरान अकमल के पिता काफी बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कामरान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता की बीमारी की जानकारी साझा की और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की। हालांकि कामरान अपने पिता की सेहत की जानकारी देने के बाद फैंस के निशाने पर आ गए।
दरअसल, कामरान अपने बीमार पिता को छोड़कर थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपने बीमार पिता के लिए दुआ करने के ट्वीट से कुछ घंटे पहले ही थाईलैंड की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की। इन तस्वीरों में कामरान को पाकिस्तान के पूर्व स्पिनप सईद अजमल, क्रिकेटर इमाद वसीम और आजम खान के साथ थाईलैंड में एन्जॉय करते देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “थाईलैंड से सभी को गुड मॉर्निंग।”
– A very Good morning to all from Thailand.. @simadwasim @REALsaeedajmal @MAzamKhan45 #ARYdigital #Pakistan pic.twitter.com/pr9OzbB9aW
— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) June 27, 2022
कामरान ने जैसे ही थाईलैंड में वेकेशन मनाते अपनी तस्वीरें शेयर की, वैसे ही यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “आपके पिता बीमार हैं और आपके टूर ही खत्म नहीं हो रहे।”
REQUEST
Plz pray for my Abu he is hospitalised
We are going through a very tough time🤲 pic.twitter.com/c2CbTz4Eky— Umar Akmal (@Umar96Akmal) June 27, 2022
Papa bemar hay apka aur apk tour nie khtam ho rahy
— Shuraim Abdullah (@ShuraimAbdulla1) June 27, 2022
एक अन्य यूजर ने लिखा, “यार अब्बा तेरे बीमार हैं और तू थाइलैंड घूम रहा है।”
Yaaar abba teraa bemaaaar ay…. Tun thailaand kummmm riayaaan aaain
— StarDust (@SohailMahoun) June 27, 2022