पाक क्रिकेटर उमर अकमल पर मंडराया आजीवन बैन का खतरा

उमर अकमल को 20 फरवरी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था

Edited By : India.com Staff |Mar 21, 2020, 07:45 AM IST

Published On Mar 21, 2020, 07:45 AM IST

Last UpdatedMar 21, 2020, 07:45 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर आजीवन प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है. उमर इनदिनों अपने खेल से अधिक विवादों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता ने उमर अकमल को दो अलग उल्लंघन के लिए आरोपित किया है.

वर्ल्ड कप खेल चुका क्रिकेटर हुआ कोविड-19 का शिकार, टवीट कर दी जानकारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उमर को 20 फरवरी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में उनकी फ्रेंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलने से रोक दिया गया था.

उन्हें पीसीबी के सतर्कता और सुरक्षा विभाग (बिना किसी देरी के) को भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में असफल रहने के लिए आरोपित किया गया है. चार्जशीट 17 मार्च को जारी की गई और उन्हें जवाब देने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है. यह पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के 2.4.4 के अंतर्गत उल्लघंन था.

भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अनुबंध 6.2 के अनुसार 2.4.4 के अंतर्गत दोषी पाये जाने वालों के लिए कम से कम छह महीने और अधिकतम आजीवन सजा का प्रावधान है.

‘IPL को मुश्‍ताक अली ट्रॉफी नहीं बनने देंगे’ वाले BCCI अधिकारी के बयान पर भड़के सुनील गावस्‍कर, ‘अगर तुम…’

29 वर्षीय उमर ने पाकिस्तान की ओर से 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उमर अकमल ने अपना अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ लाहौर में अक्टूबर 2019 में खेला था. ये उनका अंतिम इंटरनेशनल मैच था.

 

Editor's Pick