add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बाबर और अयूब की टीम से छुट्टी, वर्ल्ड कप के शर्मनाक प्रदर्शन का दिखा पाकिस्तान पर असर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के नतीजे अब पाकिस्तानी टीम पर नजर आने लगे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कड़े फैसले लेते हुए टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया है. साईम अयूब और बाबर आजम जैसे बड़े खिलाड़ियों को तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम में नहीं...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 4, 2026 8:33 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के नतीजे अब पाकिस्तानी टीम पर नजर आने लगे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कड़े फैसले लेते हुए टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया है. साईम अयूब और बाबर आजम जैसे बड़े खिलाड़ियों को तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है.

पाकिस्तान ने 15 खिलाड़ियों की जो टीम चुनी है उसमें 6 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. ये ज्यादातर खिलाड़ी बल्लेबाजी विभाग में हैं. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को वनडे टीम में भी जगह मिली है. अक्टूबर 2024 के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी 50 ओवर का मैच नहीं खेला है. और तो और उन्होंने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाहीन शाह अफरीदी हैं कप्तान, कई नए नाम हैं शामिल

शाहीन शाह अफरीदी, जिन्हें पिछले साल कप्तान नियुक्त किया गया था, ही टीम की अगुआई करेंगे. वहीं मोहम्मद रिजवान, जो पूर्व कप्तान रह चुके हैं, विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे. टी20 कप्तान सलमान अली आगा भी अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं. वहीं लेग स्पिनर अबरार अहमद और ऑलराउंडर फहीम अशरफ भी इस टीम का हिस्सा हैं.

पाकिस्तान की टीम में कई नए खिलाड़ियों को इस वनडे टीम में चुना गया है. 28 साल के बल्लेबजा अब्दुल समद, जिनकी पहचान टी20 इंटरनेशनल में आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर है, को भी टीम में चुना गया है. 21 साल के ओपनर शामइल हुसैन के साथ ही 20 साल के ओपनर माज सदाकत और बल्लेबाज गाजी गौरी भी इस अपना डेब्यू कर सकते हैं. 21 साल के बल्लेबाज साद मसूद, भी बांग्लादेश का दौरा करेंगे.

गेंदबाजी में हैं पुराने चेहरे

गेंदबाजी में अधिक जाने-पहचाने नाम हैं. अबरार अहमद के हाथों में स्पिन गेंदबाजी की कमान होगी. शाहीन शाह अफरीदी का साथ देने के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस राउफ तेज गेंदबाज हैं. अशरफ और हुसैन तलत बॉलिंग और बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर हैं. फैसल अकरम, जिन्होंने 2024 में अपना वनडे डेब्यू किया था, दूसरे स्पिनर हैं.

साइम अयूब के लिए टी20 वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा. लेकिन आंकड़े देखें तो वनडे इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड अच्छा है. अपने पिछले 13 वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में जो वनडे सीरीज जीती थी उसमें अयूब की अहम भूमिका रही थी.

बाबर आजम का वनडे रिकॉर्ड बहुत कमाल का रहा है. लेकिन साल 2025 का उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने शतक लगाया था. जो उनके बल्ले से 30 महीने बाद निकला शतक था.

तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद मुकाबले 13 और 15 मार्च खेले जाएंगे. ये मुकाबले ढाका में खेले जाएंगे.

बांग्लादेश ODI के लिए पाकिस्तान टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी गोरी (विकेट कीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमील हुसैन