वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे रोहित और विराट, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया दावा

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की चर्चा जोरों पर है. अब इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने दोनों भारतीय दिग्गज पर बड़ा बयान दिया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 28, 2026, 06:59 PM IST

Published On Jul 28, 2026, 06:59 PM IST

Last UpdatedJul 28, 2026, 06:59 PM IST

भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी में जुटी हुई है. जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. इसको लेकर टीम इंडिया में काफी हलचल है. क्योंकि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 विश्व कप में खेलने की चर्चा जोरों पर है.

अब इस चर्चा में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास का नाम भी जुड़ गया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जहीर अब्बास का मानना है कि भारत के चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और दोनों अगले साल वनडे विश्व कप खेल सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित और विराट पर क्या बोले जहीर अब्बास

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि दोनों के कौशल का सानी नहीं है और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें विश्व कप टीम से बाहर रखने का कोई कारण नहीं होगा. वे फिट हैं और रन बना रहे हैं तो उम्र कोई कारण नहीं होना चाहिये. मैने रोहित को इंग्लैंड में शतक लगाते देखा और उसकी बल्लेबाजी देखने में मजा आता है. वह इतना सहज होकर उम्दा टाइमिंग से खेलता है.

अपने शानदार करियर में 100 से अधिक प्रथम श्रेणी शतक लगा चुके इस दिग्गज पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि भारत को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप में इन दोनों के अनुभव का काफी फायदा मिलेगा.

बाबर आजम पर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में बाबर आजम को दोबारा से टेस्ट टीम का कप्तान बनाया. जिसपर सोशल मीडिया पर खूब बवाल कटा. अब इसपर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास का बयान भी सामने आया है.

पाकिस्तानी फैंस से अपनी टीम का समर्थन करने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बाबर आजम के टेस्ट कप्तान के तौर पर लौटने से चीजें बदलेंगी. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और एक बार वह रन बनाने लगे तो टीम पर सकारात्मक असर पड़ेगा. पाकिस्तान क्रिकेट के अच्छे दिन लौटेंगे.

Editor's Pick