T20I सीरीज के बीच कोरोना की चपेट में आए नसीम शाह, आखिरी 2 मैचों से हुए बाहर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जारी सात मैचों की T20I के बाकी बचे दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Edited By : Press Trust of India |Sep 29, 2022, 07:30 PM IST

Published On Sep 29, 2022, 07:30 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2022, 07:30 PM IST

Naseem

लाहौर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जारी सात मैचों की T20I के बाकी बचे दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि शाह को निमोनिया का पता चलने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह काफी बेहतर महसूस कर रहा है।

बोर्ड से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शाह टीम होटल में वापस आ गए हैं जहां वह कोविड-19 से जुड़ी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।’’ पाकिस्तान की टीम सोमवार को न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगी जहां उसे त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेना है। इस सीरीज में तीसरी टीम बांग्लादेश है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीसीबी ने यह साफ नहीं किया कि वह न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा बनेंगे या नहीं। वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला का पहला मैच खेलने के बाद अंतिम एकादश से बाहर हो गये थे। शाह को सीने में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात लाहौर के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम श्रृंखला में अभी 3-2 से आगे है। इसके बाकी बचे दोनों मैच शुक्रवार को खेले जायेंगे।

Editor's Pick