- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan fielding coach Shane McDermott resigns ahead of tour to WI, England
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जाने से पहले पाक टीम हुई बेसहारा! फील्डिंग कोच ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
Shane McDermott Resigns: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने दौरे से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है.
Published On Jul 12, 2026, 07:08 PM IST
Last UpdatedJul 12, 2026, 07:08 PM IST
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि दौरे से ठीक कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने एक साल तक काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है. मैकडरमॉट के इस फैसले ने पीसीबी में हड़कप मचा दी है. हालांकि जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर सकता है.
फील्डिंग कोच ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
पाकिस्तान के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने एक साल तक काम करने के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरे से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि मैकडरमॉट टीम के साथ इन दौरों पर नहीं जाएंगे. पीसीबी ने मैकडरमॉट के इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है. यह पाकिस्तान क्रिकेट में किसी विदेशी कोच के बिना किसी स्पष्ट कारण के अपना काम छोड़ने का एक और मामला है.
उनसे पहले फिजियो क्लिफ डीकन, वनडे और टी20 के हेड कोच कोच गैरी कर्स्टन और टेस्ट प्रारुप के हेड कोच जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे इसमें शामिल हैं. पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट में कई विदेशी कोच और फिजियो आए और गए हैं. इनमें सबसे विवादित मामला स्टीव रिक्सन का इस्तीफा था. जिन्होंने 2019 में बोर्ड के साथ मतभेदों के कारण पद छोड़ दिया था.
मैकडरमॉट की जगह लेगा ये खिलाड़ी
पीसीबी ऑस्ट्रेलिया के शेन मैकडरमॉट की जगह मंसूर अमजद को नियुक्त करने का इच्छुक है. जिन्होंने शाहीन (पाकिस्तान ए टीम) और अंडर-19 टीमों के साथ काम किया है. सूत्र ने कहा कि मंसूर पाकिस्तान शाहीन और अंडर-19 टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रहे हैं. उनके मैकडरमॉट की जगह लेने की संभावना है. पाकिस्तान सोमवार को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगा. जहां उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. टीम उसके बाद तीन टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी.