पाकिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर, पूर्व विकेटकीपर का हुआ निधन

इजाज बट ने 1959 से 1962 तक पाकिस्तान के लिए आठ टेस्ट खेले, वह 2008 से 2011 तक पीसीबी के अध्यक्ष रहे

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 03, 2023, 11:38 PM IST

Published On Aug 03, 2023, 11:38 PM IST

Last UpdatedAug 03, 2023, 11:38 PM IST

Ijaz Butt

(Photo credit-IANS)

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष इजाज बट का गुरुवार को 85 साल की उम्र में निधन हो गया. पीसीबी ने अपने अध्यक्ष, प्रबंधन समिति के सदस्यों, बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से पूर्व टेस्ट क्रिकेटर के निधन पर दुख व्यक्त किया.

पाकिस्तान के लिए खेले थे आठ टेस्ट मैच

10 मार्च 1938 को सियालकोट में जन्मे इजाज ने 1959 से 1962 तक पाकिस्तान के लिए आठ टेस्ट खेले। वह 2008 से 2011 तक पीसीबी के अध्यक्ष रहे और उनके कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2009 में आईसीसी टी20 विश्व कप जीता।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर

पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा कि पीसीबी की ओर से, मैं इजाज बट के दुखद निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. मुझे उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने का सौभाग्य मिला और मेरे मन में उनके प्रति सम्मान के अलावा और कुछ नहीं है. मैं इजाज बट के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, और उन्हें आश्वासन देता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

इनपुट- आईएएनएस

Editor's Pick