×

टी20 विश्व कप मैच के लिए पाकिस्तानी टीम को मिली भारत आने की मंजूरी

टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ भारत का पहला मुकाबला 19 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 26, 2016 1:41 PM IST

 

पाकिस्तानी टीम  © Getty Images
पाकिस्तानी टीम © Getty Images

पाकिस्तानी सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को अगले महीने होने जा रही टी20 विश्व कप के लिए भारत जाने के लिए अनुमती दे दिया है। ये टूर्नामेंट 8 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ भारत का पहला मुकाबला 19 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के रिश्ते लम्बे समय से बंद है इन दोनों देशों के बीच कोई क्रिकेट मैच नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में टीम को अनुमति देते हुए कहा है कि ये अनुमति सिर्फ इस टूर्नामेंट के लिए ही दी गई है। ये भी पढ़ें: भज्जी के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर दुखी है: सकलैन

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन शहरयार खान ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी सरकार ने हमारी टीम को भारत का दौरा करने की इजाज़त दे दी है। हमने आईसीसी से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत में विशेष इंतजाम करने को कहा है। इसके अलावा हम उम्मीद कर रहे हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को वीजा और अन्य सुविधाए दी जाएगी।” ये भी पढ़ें: जानिए किन भारतीय क्रिकेटरों ने किया प्रेम विवाह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप और उसके बाद आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्वकप के लिए पूर्व आलराउंडर अजहर महमूद को टीम का अंतरिम गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। पूर्व आलराउंडर महमूद इन दोनों टूर्नामेंटों के लिए नियमित गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे।

TRENDING NOW

27 फरवरी को एशिया कप में पाकिस्तानी टीम अपने चिरप्रतिद्वंदी भारतीय टीम से मैच खेलेगी। ये मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर ढाका में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कल हुए मैच में बांग्लादेश को 45 रनों से करारी मात दिया था।