शाहीन की गई कप्तानी, बाबर भी बाहर, Asian Games में इस खिलाड़ी को मिली पाकिस्तान की कमान
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम में कई सारे बदलाव देखने को मिले है। साहिबजादा फरहान को टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है।
Published On Jun 10, 2026, 01:11 PM IST
Last UpdatedJun 10, 2026, 01:11 PM IST
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम में कई सारे बदलाव देखने को मिले है। साहिबजादा फरहान को टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है, वहीं अब्दुल समद उपकप्तान को रोल निभाएंगे.
इंटरनेशनल मैच का अनुभव भी नही
इस 15 सदस्यीय टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें इंटरनेशनल मैच का अनुभव भी नही है। ये खिलाड़ी आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद हैं। पाकिस्तान की ओर से 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके फरहान ने अब तक किसी भी सफेद गेंद के फॉर्मेट में टीम की कप्तानी नहीं की है। वहीं, अब्दुल समद ने पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ 5 टी20 मुकाबले खेले हैं.
इन खिलाड़यों को नही मिली जगह
एशियन गेम्स के लिए चुनी गई पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से काफी अलग है। उस्मान खान को विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है। शाहिन शाह अफरीदी, बाबर आजम, शादाब खान और सलमान आगा को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है.
एशियन गेम्स में क्रिकेट को 2022 में शामिल किया गया था। 2022 एशियन गेम्स में पाकिस्तान ने चौथे पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। टीम ने एक मैच में जीत हासिल की थी, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर).