- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan holds an edge in a tightly contested first Test against the West Indies
WI VS PAK: रोमांचक हुआ वेस्टइंडीज- पाकिस्तान पहला टेस्ट, दूसरी पारी में कैरेबियाई बल्लेबाजों का सरेंडर
मोहम्मद अब्बास की अगुवाई में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 126 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं.
Published On Jul 28, 2026, 11:27 AM IST
Last UpdatedJul 28, 2026, 11:27 AM IST
WI VS PAK
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. खेल के तीसरे दिन कुल 14 विकेट गिरे. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजों के दबदबे के बीच अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 126 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ 155 रन की बढ़त हासिल कर ली है. केमार रोच (05) और शमार जोसेफ (22) क्रीज पर मौजूद हैं.
सबसे पहले जस्टिन ग्रीव्स ने लगातार पांच विकेट मेडन ओवर फेंकते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे पाकिस्तान ने अपने छह विकेट 38 रन पर गंवा दिए. शान मसूद (109) के सातवें टेस्ट शतक के बावजूद पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 282 रन पर आउट हो गई. पाकिस्तान की टीम को पहली पारी में 29 रन की बढ़त मिली.
मोहम्मद अब्बास ने बरपाया कहर
पहली पारी में बढ़त के बाद मोहम्मद अब्बास की अगुवाई में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 126 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने अभी तक 14 रन देकर तीन विकेट जबकि खुर्रम शहजाद ने दो विकेट हासिल किए हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से तेगनारायण चंद्रपाल ही कुछ संघर्ष कर पाए, जिन्होंने 35 रन की पारी खेली.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, गुरनूर- सारांश को पहली बार मिला मौका
जस्टिन ग्रीव्स ने 20 रन की पारी खेली, वहीं शाई होप ने 10 रन का योगदान दिया. इसके अलावा दूसरी पारी में कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सका.
33 साल की उम्र में पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका, कौन हैं सारांश जैन ?
वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे. शाई होप ने 92 रन और कावेम हॉज ने 82 रन की पारी खेली थी. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अली ने चार और मोहम्मद अब्बास ने तीन विकेट लिए थे. खुर्रम शहजाद को दो सफलता मिली थी. वेस्टइंडीज की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 282 रन बनाए. शान मसूद (108) के अलावा इमाम उल हक (63) ने अर्धशतक लगाया. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने पांच विकेट लिए, वहीं शमार जोसेफ और केमार रोच को दो-दो सफलता मिली.