- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan Intelligence Bureau issued a high alert during Champions Trophy Know reason
पाकिस्तान में विदेशी मेहमानों के साथ अनहोनी का खतरा, चैंपियंस ट्रॉफी के बीच जारी हुआ अलर्ट
इस अलर्ट के बाद सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खिलाड़ियों और उनके साथ आए कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेंजर्स और स्थानीय पुलिस की तैनाती की है.
Published On Feb 24, 2025, 04:43 PM IST
Last UpdatedFeb 24, 2025, 04:43 PM IST
(Image credit- X)
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया जा रहा है. 30 साल बाद पाकिस्तान में आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला लिया और टीम इंडिया में दुबई में अपने मुकाबले खेल रही है. इस बीच पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है. खुफिया ब्यूरो ने सोमवार को हाई अलर्ट जारी किया, जिसमें देश के सुरक्षा बलों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों को फिरौती के लिए अपहरण करने की कथित साजिश को लेकर चेतावनी दी गई है.
सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), आईएसआईएस और बलूचिस्तान स्थित अन्य समूहों सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है. इस अलर्ट के बाद सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खिलाड़ियों और उनके साथ आए कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेंजर्स और स्थानीय पुलिस की तैनाती की है.
2009 में श्रीलंका की टीम पर पाकिस्तान पर हुआ था हमला
बता दें कि श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पर 2009 में आतंकी हमला हुआ था पाकिस्तान के लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के पास एक बड़े काफिले का हिस्सा श्रीलंकाई क्रिकेटरों को ले जा रही एक बस पर 12 बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी. इस घटना में श्रीलंका के 6 क्रिकेटर घायल हो गए थे, वहीं पाकिस्तान के 6 पुलिसकर्मी और दो नागरिक हमले में मारे गए थे. इस घटना के बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट गतिविधियों पर लगाम लग गया था.