- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan needs to play against other strong teams instead of Zimbabwe: former players Rashid Latif
'जिम्बाब्वे की जगह दूसरी मजबूत टीमों के खिलाफ खेले पाकिस्तान'
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी और 147 रन से जीत हासिल कर पाकिस्तान ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती।
Published On May 10, 2021, 08:54 PM IST
Last UpdatedMay 10, 2021, 08:54 PM IST
(Twitter)
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आयोजन पर सवाल उठते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सलाह दी कि भविष्य में मजबूत टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जाए।
पाकिस्तान ने दो मैचों की इस सीरीज को एकतरफा तरीके से 2-0 से अपने नाम किया। पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि इस सीरीज से ना पाकिस्तान को कोई फायदा हुआ ना ही जिम्बाब्वे को।
पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इसे टेस्ट क्रिकेट के लिए बुरा अंजाम करार देते हुए जिम्बाब्वे को सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी। राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘ऐसे एकतरफा मैच मजाक की तरह है और इससे प्रशंसक दूसरे खेलों को देखना पसंद करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप मजबूत टीमों के खिलाफ खेल कर सीखते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुछ सीखा है क्योंकि इन मैचों में पूरी तरह से पाकिस्तान का दबदबा था।’’
श्रीलंका दौरे पर रोहित-कोहली को आराम दे सकती हैं BCCI; देखें पूरा शेड्यूल
पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने इस सीरीज पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘इस श्रृंखला का सीरीज क्या था। ये अच्छा है कि पाकिस्तान को टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला लेकिन पीसीबी को भविष्य में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने के बारे में सोचना चाहिए।”
इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि पाकिस्तान को जिम्बाब्वे जाने की जगह दक्षिण अफ्रीका से एक टेस्ट मैच खेलने के बारे में बात करनी चाहिये थी