- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan opener Babar Azam becomes No.1 T20I batsman in the world
पाकिस्तान के बाबर आजम बने नंबर वन टी20 बल्लेबाज
आईसीसी की जारी ताजा टी20 रैंकिंग में बाबर आजम ने एरोन फिंच को पीछे छोड़ नंबर वन के स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
Published On Oct 29, 2018, 03:32 PM IST
Last UpdatedOct 29, 2018, 03:32 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तानी ओपनर बाबर आजम दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की जारी ताजा टी20 रैंकिंग में बाबर ने एरोन फिंच को पीछे छोड़ नंबर वन के स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को जबरदस्त फायदा मिला है। बाबर पांचवें से सीधा नंबर एक पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को अपनी नंबर एक की रैंकिंग गंवानी पड़ी है।
BREAKING: Babar Azam is now the No.1 batsman in the @MRFWorldwide ICC T20I Batting Rankings!
Details https://t.co/n0SR4WlD4O pic.twitter.com/VOuDKyQQMA
— ICC (@ICC) October 29, 2018
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई तीन मैचों की हालिया टी20 सीरीज में बाबर ने दो अर्धशतकीय पारी के साथ 163 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 117 से ज्यादा का रहा। सीरीज के दौरान बाबर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पहले मैच में उन्होंने 68 रन बनाए थे। दूसरे टी 20 में 45 जबकि तीसरे में 50 रन की पारी खेली।
ताजा टी20 रैंकिंग में बाबर आजम 844 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच 839 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। भारत के लोकेश राहुल 812 अंक लेकर तीसरे नंबर पर काबिज है।
Babar Azam and Shadab Khan were the stars as Pakistan secured a 3-0 series win
But it was bad news for Australia#PakvAus REPORT https://t.co/KNIpYmEF2p pic.twitter.com/q0sc3Zxk2R
— ICC (@ICC) October 28, 2018
पाकिस्तान ने बाबर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया का टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने वाली पाक टीम ने टी20 में 3-0 से जीत हासिल की।