add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल, बढ़ सकती है मुश्किल

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को बार बार जमां के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाते देखा गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 10, 2026 6:45 PM IST

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है. आईसीसी के इस मेगा इवेंट से पहले पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज जमां खान शनिवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के एक मैच के दौरान अपने ‘स्लिंगशॉट’ गेंदबाजी एक्शन को लेकर जांच के दायरे में आ गए.

सिडनी थंडर के लिए 82 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को बार बार जमां के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाते देखा गया. इसके अलावा इस गेंदबाज का सामना करने के बाद वह मैदानी अंपायर के पास इस मुद्दे को लेकर गए. पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की जगह ब्रिस्बेन हीट से जुड़े जमां सत्र के अपने पहले मैच में संघर्ष करते नजर आए और उन्होंने तीन ओवर में 32 रन लुटा दिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जमां की गेंदबाजी पर चिंता व्यक्त करने के बावजूद ब्रिस्बेन हीट ने सात विकेट से जीत दर्ज की. सिडनी थंडर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर के 56 बॉल में 82 रन की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए. सैम बिलिंग्स ने 34 रन बनाए. ब्रिस्बेन हीट ने 181 रन के टारगेट को 16.2 ओवर में हासिल कर लिया. उस्मान ख्वाजा के 48 बॉल में 78 रन और मैट रैनशॉ ने 26 बॉल में 42 रन (चार चौके, एक छक्का) की विस्फोटक पारी की मदद से ब्रिस्बेन हीट ने इस टारगेट को 16.2 ओवर में हासिल कर लिया.

मोहम्मद हसनैन को किया गया था निलंबित

यह घटना पाकिस्तान के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन से जुड़े पुराने विवाद की याद दिलाती है। हसनैन को भी पिछले एक बिग बैश सत्र में मार्कस स्टोइनिस की आपत्ति के बाद अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा था. इसके बाद हसनैन को निलंबित कर दिया गया और उन्हें अपना गेंदबाजी एक्शन सुधारने के लिए लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, इसका उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर गंभीर असर पड़ा.

इनपुट- भाषा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/