खिलाड़ियों को देने के लिए नहीं हैं पैसे, PCB से नाराज खिलाड़ियों ने नहीं किए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को जो कॉन्ट्रैक्ट देनेका फैसला किया है खिलाड़ी उससे बहुत नाराज हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 25, 2023, 04:01 PM IST

Published On Jul 25, 2023, 04:01 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2023, 04:01 PM IST

Ruckus In Pakistan Cricket Over Central Contract; All You Need To Know

Pakistan Cricket (credit: Twitter)

नई दिल्ली: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब है और इसका असर वहां के क्रिकेट पर भी पड़ रहा है. खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को जो अनुबंध की रकम ऑफर की है उससे कई खिलाड़ी बहुत नाराज हैं.

टीम का प्रदर्शन अच्छा

पाकिस्तान की ए टीम ने इमर्जिंग एशिया कप जीता. इसके साथ ही श्रीलंका को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हराने के बाद दूसरे मैच में भी उसकी स्थिति बहुत मजबूत है. लेकिन परेशानी दूसरी है. फ्रैंचाइजी क्रिकेट तेजी से फैल रहा है. यहां खिलाड़ियों को खेलने के बहुत अच्छे पैसे मिल रहे हैं. वहीं पाकिस्तान में खिलाड़ी उन्हें बोर्ड से मिल रही रकम से नाखुश हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न सुविधा, न पैसा- पीसीबी से होगी बात

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक कई चोटी के पाकिस्तानी खिलाड़ी पीसीबी की ओर से आने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं. उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत नहीं करने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक एक बार जब बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम श्रीलंका से लौटेगी तब खिलाड़ी पीसीबी के नए अध्यक्ष जका अशरफ से बात करेंगे.

इस बैठक में खिलाड़ी सैलरी बढ़ाने और खुद के लिए और परिवार के लिए इंश्योरेंस की मांग करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी अपने बच्चों के लिए एजुकेशन पॉलिसी और आईसीसी इवेंट्स में हिस्सेदारी की भी मांग करेंगे. इसके साथ ही जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो सकती है वह है दुनियाभर की लीग में खेलने के लिए बोर्ड से अनापत्ति पत्र मिलने को लेकर है.

अपने ही खिलाड़ियों से मांगा पैसा

रिपोर्ट के मुताबिक बाकी देशों के मुकाबले पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सैलरी बहुत कम है. ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है कि पीसीबी ने ग्लोबल टी20 कनाडा में खेलने के लिए हर खिलाड़ी से 25 हजार अमेरिकी डॉलर की मांग की थी थे,जबकि उनकी सैलरी सिर्फ अमेरिकी डॉलर 5 हजार ही है.

बिना कॉन्ट्रैक्ट के श्रीलंका गई टीम

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अनुबंध 30 जून को खत्म हो गया है और टीम बिना केंद्रीय अनुबंध के ही श्रीलंका रवाना हो गई.

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की. इसके बाद दूसरे मैच में भी उसकी स्थिति बहुत अच्छी है. पाकिस्तानी टीम फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चरण में सबसे ऊपर है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick