add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: बायकॉट विवाद पर पहली बार बोले शहबाज शरीफ, क्या-क्या वजह बताई

पाकिस्तानी सरकार की ओर से पहली बार भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बायकॉट पर अपनी राय रखी है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के बयान के बाद अब इस बायकॉट की आधिकारिक वजह सामने आ गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 5, 2026 12:05 PM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ न खेलने के फैसले का समर्थन किया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा दिया गया है और इसी के विरोध में उन्होंने यह फैसला किया है. इसके जरिए वह बांग्लादेश के साथ अपना समर्थन दिखाना चाहते हैं. यह पहला मौका है जब पाकिस्तानी सरकार या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से किसी ने इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से भारत के खिलाफ न खेलने की वजह बताई है.

शरीफ ने बुधवार को अपने कैबिनेट के सदस्यों से कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप पर हमने एक बहुत ही स्पष्ट फैसला लिया है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने एक बहुत ही मजबूत फैसला लिया है और हमें बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़े रहना चाहिए. और मुझे लगता है कि यह बिलकुल सही फैसला है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तानी सरकार ने बीते रविवार को ऐलान किया था कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेगी. इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से ऐसे बयान आ रहे थे कि वह टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इसकी कोई वजह नहीं बताई गई थी.

पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर खुलकर कभी बात नहीं की है. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के एक्स पर किए गए इस पोस्ट पर जवाब दिया था. आईसीसी ने कहा था कि उम्मीद करते हैं कि पीसीबी इस फैसले पर विचार करेगा और सोचेगा कि इसके परिणाम उनके अपने देश और वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर क्या पड़ सकता है. जिसका पाकिस्तान सदस्य और लाभार्थी भी है.

यह बात अभी तक पता नहीं चली है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात की आधिकारिक जानकारी आईसीसी को देगा या नहीं. या दोनों बोर्ड्स के बीच ऐसा कोई अनुबंध है. आईसीसी ने कहा था पाकिस्तान को कोई ऐसा रास्ता निकालना जो सभी को स्वीकार्य हो. इसमें सभी हितधारकों का ख्याल रखा गया हो.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद अब टीम की आधिकारिक रवैये की पुष्टि हो गई है. हालांकि बायकॉट का यह फैसला सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री मोहसिन नकवी के उस बयान से जुड़ा हैा जिसमें उन्होंने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड प से बाहर करने के आईसीसी के फैसले को दोहरे मापदंड वाला कहा था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/