पहले टी20 में पाकिस्तान की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट पर 146 रन ही बना सकी।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 01, 2018, 09:28 AM IST

Published On Nov 01, 2018, 09:28 AM IST

Last UpdatedNov 01, 2018, 09:28 AM IST

Pakistans Shadab Khan

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट पर 146 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने वाली पाकिस्तानी टीम ने न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत जीत से की है। एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में मेजबान ने कीवी टीम को 2 रन से अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10 रन के स्कोर पर टीम को दो विकेट गिर गए। बाबर आजम 7 रन जबकि साहेबजादा फरहान महज 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। मोहम्मद हफीज ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए आसिफ अली के साथ मिलकर 67 रन की साझेदारी निभाई और टीम का स्कोर 77 रन तक पहुंचाया।

हफीज ने 36 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की अहम पारी खेली। कप्तान सरफराज अहमद ने 26 गेंद पर 34 रन बनाए और टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की ओपनिंग शानदार रही कॉलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। कीवी टीम को पहला झटका फिलिप्स के रूप में लगा। मुनरो भी 42 गेंद पर 58 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 79 रन तक महज दो विकेट गंवाने वाली न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शिकंजा कसा मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंच गया।

आखिरी ओवर में मेहमान टीम को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और मैच दो रन से पाकिस्तान से नाम हो गया। रोस टेलर ने नाबाद 42 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

मोहम्मद हफीज को ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 45 रन की पारी खेलने के साथ ही उन्होंने 3 ओवर में 13 रन देकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया।

Editor's Pick