• Home
  • News
  • Pakistan rest shoaib malik imad wasim sarfaraz ahmed and hasan ali for t20i odi series against west indies 5121477

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान के शोएब मलिक, सरफराज अहमद समेत चार खिलाड़ियों को आराम

सीमित ओवरों की सीरीज 13 से 22 दिसंबर के बीच कराची में खेली जाएगी। इसमें पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और फिर तीन वनडे खेले जाएंगे।

Edited By : India.com Staff |Dec 03, 2021, 10:38 AM IST

Published On Dec 03, 2021, 10:38 AM IST

Last UpdatedDec 03, 2021, 10:38 AM IST

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों शोएब मलिक (Shoaib Malik), इमाद वसीम (Imad Wasim), सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) और हसन अली (Hasan Ali) को आराम दिया है।

मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि उनका प्रयास सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना और युवा खिलाड़ियों को मौका देना है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीमित ओवरों की सीरीज 13 से 22 दिसंबर के बीच कराची में खेली जाएगी। इसमें पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और फिर तीन वनडे खेले जाएंगे।

टी20 टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।

वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, सऊद शकील, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक (रिजर्व)।

Editor's Pick