न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं

पाक टीम ने यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज जीती है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 29, 2018, 03:36 PM IST

Published On Oct 29, 2018, 03:36 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2018, 03:36 PM IST

Pakistan T20I team © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने के बाद पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपना विनिंग कॉम्बिनेशन बरकरार रखा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज 31 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए बिना किसी बदलाव के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

पाकिस्तान यूएई में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। पहला मैच 31 अक्टूबर को अबू धाबी में, दूसरा मैच 2 नवंबर को दुबई में और आखिरी मैच 4 नवंबर को दुबई में ही खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी स्क्वाड: फखर ज़मान, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, सरफराज अहमद (कप्तान), शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान शिनवारी, हसन अली, इमाद वसीम, वकास मकसूद, फहीम अशरफ।

Editor's Pick