WTC Points Table: श्रीलंका ने फिर नंबर 3 पर किया कब्जा, भारत से पिछड़ा पाकिस्तान

श्रीलंका का पाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत 53.33 का और उसके कुल 64 अंक है। वहीं, टॉप पर काबिज साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 71.43 है।

Edited By : Vanson Soral |Jul 28, 2022, 04:07 PM IST

Published On Jul 28, 2022, 04:07 PM IST

Last UpdatedJul 28, 2022, 04:07 PM IST

ICC/Twitter

मेजबान श्रीलंका ने गाॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 246 रनों से हरा दिया। इस तरह 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। श्रीलंका की इस बड़ी जीत के साथ ही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 की पाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

श्रीलंका ने WTC पाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर फिर से कब्जा जमा लिया है जबकि पाकिस्तान नंबर 3 से लुढ़ककर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। भारत पहले की तरह नंबर 4 पर जमा हुआ है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका का पाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत 53.33 और उसके कुल 64 अंक है। वहीं, टॉप पर काबिज साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 71.43 है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसका जीत प्रतिशत 70 है।

साउथ अफ्रीका के पास पाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए बड़ा अंतर पैदा करने का सुनहरा मौका है क्योंकि उसे अगले महीने इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Editor's Pick