add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान ने जानबूझकर धीमी बल्लेबाजी कर जिम्बाब्वे को सुपर-6 में पहुंचाया, अब मचा बवाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान ने जानबूझकर धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए रनों का पीछा किया, इसके बाद खेल भावना और नियमों को लेकर बहस शुरू हो गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 23, 2026 2:52 PM IST

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इसका एक मैच विवादों में हैं. पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया मुकाबला. आरोप है कि पाकिस्तान की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के इस मैच में जानबूझकर धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए रनों का पीछ किया. इससे खेल भावना और नियमों को लेकर बहस शुरू हो गई है.

यह ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का आखिरी मैच था. पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 128 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. यह स्कोर बहुत ज्यादा नहीं था. लेकिन इसमें एक पेंच था. अगर पाकिस्तान एक खास ओवर-सीमा के भीतर इस लक्ष्य को हासिल कर लेता तो मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती थी. और यहीं पर ‘खेल’ किए जाने का आरोप है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान ने लक्ष्य का मजबूत जवाब देना शुरू किया. समीर मिन्हास और अहमद हुसैन ने मिलकर अपनी टीम को मजबूत आगाज दिया. 12 ओवरों में पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन था. और यहां से पाकिस्तान की टीम की जीत बहुत नजदीक नजर आ रही थी.

26 ओवरों की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 120 रन था. और यहां पहुंचने के बाद पक्का हो गया कि जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप सी में स्कॉटलैंड से ऊपर रहे. मिन्हास ने 27वें ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और हार के बाद भी जिम्बाब्वे को अगले राउंड का टिकट मिल गया. पाकिस्तान ने आखिर 2 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच अपने नाम किया और 8 विकेट से जीत हासिल किया.

पाकिस्तान ने जान बूझकर किया ऐसा !

रनों का पीछा करने के मामले में पाकिस्तान ने जो देरी की उसकी वजह पिच, परिस्थितियां या जिम्बाब्वे की गेंदबाजी वजह नहीं थी. ऐसा लग रहा है कि यह पाकिस्तान की एक रणनीतिक तरकीब थी. इससे उसे सुपर सिक्स में भी फायदा हो सकता है.

पाकिस्तान ने इस तरह जीत हासिल कर अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति बेहतर की है. टूर्नामेंट कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सुपर-सिक्स में पहुंचने वाली टीमें ग्रुप स्टेज के नतीजे अगले राउंड में लेकर नहीं जातीं. सिर्फ एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए मैचों के नतीजे ही अगले राउंड में जाएंगे. क्वॉलिफायर में इन्हीं के पॉइंट्स और रनरेट मायने रखेगी.

अब जिम्बाब्वे स्कॉटलैंड से ऊपर रही है तो पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जो जीत हासिल की है वह अगले राउंड में मायने रखेगी. वहीं स्कॉटलैंड के खिलाफ का नतीजा मायने नहीं रखेगा. क्योंकि पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को ज्यादा बड़े अंतर से हराया है बजाय के स्कॉटलैंड को. और इसलिए सुपर सिक्स में पाकिस्तान का नेटरनरेट जिम्बाब्वे के आने से बेहतर रहेगा.