- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan star allrounder imad wasim announced retirement from international cricket
1 साल दूसरी बार रिटायर हुआ यह पाकिस्तानी ऑलराउंडर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच टीम को लगा बड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टी20 सीरीज के बीच पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
Published On Dec 13, 2024, 04:56 PM IST
Last UpdatedDec 13, 2024, 04:56 PM IST
IMAGE CREDIT: X
Imad Wasim Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन कुछ न कुछ बड़ी हलचल होते रहती है. हालांकि इस बार यह हलचल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या किसी खिलाड़ी के बयान की वजह से नहीं आई है. इस बार पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल का कारण टीम के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम का रिटायरमेंट लेना है.
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) से संन्यास का ऐलान कर दिया है. यह एक साल के अंदर दूसरी बार है जब इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है.
इमाद ने दूसरी बार लिया संन्यास
इमाद वसीम पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जिस कारण उन्हें पाकिस्तान टीम से बाहर भी रहना पड़ा था. इमाद ने इससे पहले पिछले साल भी रिटायरमेंट का ऐलान किया था लेकिन टी20 वर्ल्ड 2024 में उन्होंने रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला किया था और वह टूर्नामेंट में पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए भी नजर आए थे.
उन्होंने पिछली बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर नेशनल टीम में वापसी की थी. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में इमाद गेंद और बल्ले दोनों से बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही इमाद टीम से बाहर चल रहे थे. अब आखिरकार इमाद ने एक बार फिर बड़ा फैसला करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.
पोस्ट शेयर कर साझा की जानकारी
इमाद वसीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है. इमाद ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने काफी सोच-विचार करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा. हरी जर्सी पहनने का हर पल काफी यादगार रहा. आपका प्यार, विश्वास और जुनून हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रही. आपने करियर के निचले और ऊंचई हर कदम पर मुझे सपोर्ट किया इससे मुझे मेरे देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा मिली.
मैं घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के माध्यम से क्रिकेट की अपना यात्रा आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं आप सभी का नए माध्यम के जरिए मनोरंजन करता रहूंगा. हर चीज के लिए आप सभी का धन्यवाद. इमाद वसीम ने अपने पोस्ट से साफ कर दिया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट भले ही ना खेले लेकिन घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे.