add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

PAK vs OMAN: पाकिस्तान ने किया दमदार आगाज, ओमान को 93 रन से दी शिकस्त

पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में दमदार आगाज करते हुए ओमान को 93 रन से शिकस्त दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - September 12, 2025 11:59 PM IST

Pakistan Beat Oman: मोहम्मद हारिस की 66 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से पाकिस्तान एशिया कप टी20 अंतरराष्ट्रीय के ग्रुप ए मैच में शुक्रवार को यहां ओमान पर 93 रन की बड़ी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया.

पाकिस्तान ने सात विकेट पर 160 रन बनाने के बाद ओमन की पारी को 16.4 ओवर में 67 रन पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की. पाकिस्तान के सामने ग्रुप ए में अब 14 सितंबर को भारत की चुनौती होगी और इस जीत से टीम का आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओमान के लिए हम्माद मिर्जा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाये. उनके अलावा आमिर कलीम (13) और शकील अहमद (10) ही दोहरे अंक में रन बना सके. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ, सईम आयुब और सुफियान मुकिम ने दो-दो विकेट लिये.

हारिस ने 43 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़ने के अलावा साहिबजादा फरहान (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. ओमान के लिए शाह फैसल और आमिर कलीम ने तीन-तीन विकेट लिये.

TRENDING NOW

लक्ष्य का बचाव करने उतरे पाकिस्तान के लिए सईम आयुब ने अपनी पहली गेंद पर ही कप्तान जतिंदर सिंह (एक) को बोल्ड कर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई. कलीम ने शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ आक्रामक तेवर दिखाने की कोशिश की लेकिन साइम ने उन्हें पगबाधा कर 11 गेंद में 13 रन की पारी पर विराम लगाई.

हम्माद मिर्जा ने अबरार अहमद के खिलाफ चौका और मोहम्मद नवाज के खिलाफ छक्का जड़ा पावर प्ले में टीम के स्कोर को दो विकेट पर 40 रन तक पहुंचाया. सूफियान मुकीम ने अपने पहले ओवर में मोहम्मद नदीम (तीन) को चलता किया तो वहीं मोहम्मद नवाज ने सुफियान महमूद (एक) को पवेलियन की राह दिखाई .