add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की सूची आईसीसी को सौंपी, स्टार खिलाड़ी बाहर

सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए अपनी संभावित टीम में जगह दी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 1:39 PM IST

Pakistan Squad for T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय संभावित टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दी है, हालांकि अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने यह जानकारी दी।

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए सभी टीमों से एक जनवरी तक अपनी संभावित टीम सौंपने के लिए कहा था और पीसीबी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली थी. सभी टीमों को 31 जनवरी तक अपनी संभावित टीम में बदलाव करने की अनुमति है, उसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए आईसीसी की टूर्नामेंट तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी पड़ेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफरीदी, बाबर और शादाब को मिली जगह

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की संभावित टीम में चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पूर्व कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर शादाब खान भी शामिल हैं. शादाब कंधे की चोट के कारण पिछले साल मई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं. शादाब ने पिछले महीने बिग बैश लीग में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और उन्हें सात जनवरी से श्रीलंका में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है.

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को नहीं मिली जगह

स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को संभावित टीम में भी शामिल नहीं किया गया है, जबकि शाहीन का अंतिम चयन घुटने की चोट से उबरने पर निर्भर करेगा, वह पिछले महीने बिग बैश लीग में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे. सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए अपनी संभावित टीम में जगह दी है

स्पिनर उस्मान तारिक और अबरार अहमद, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज, साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, नसीम शाह, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान अली आगा संभावित टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं.

इनपुट- भाषा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/