Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 8, 2026 11:13 PM IST

अमेरिका-स्थित एविएशन और हेल्थकेयर कंपनी ने मिलकर पाकिस्तान सुपर लीग में दो नई टीमें खरीदी हैं. गुरुवार को दोनों ने 12.75 मिलियन डॉलर यानी करीब 360 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा.
OZ Developers ने सियालकोट की टीम को 185 करोड़ पाकिस्तानी करोड़ रुपये में खरीदा. यह भारतीय रुपये में रकम 59 करोड़ 36 लाख रुपये के करीब बैठती है. वहीं एफकेएस, जो कि अमेरिका स्थित कंपनी है ने हैदराबाद की टीम को 175 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा. यह रकम भारतीय रुपये में 56 करोड़ 15 लाख रुपये के करीब बैठती है. यह रकम अगर जोड़ ली जाए तो भारतीय रुपये में करीब 116 करोड़ रुपये इसकी कीमत होती है. अब पाकिस्तान सुपर लीग में इसके साथ ही कुल 8 टीमें हो गई हैं. सीरीज की शुरुआत 26 मार्च से होगी.
मुलतान सुलतान की टीम इस सीजन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही चलाएगा. अप्रैल में पाकिस्तान सुपर लीग खत्म होने के बाद इस फ्रैंचाइजी की नीलामी होगी.
मुलतान की टीम के पूर्व कप्तान अली तरीन और पीएसएल प्रबंधन के बीच कुछ विवाद हो गया था. वह इन दो नई टीमों को खरीदने के हकदार थे. हालांकि आखिरी वक्त पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. वह 10 अधिकृत नीलामीकर्ताओं की लिस्ट में शामिल थे.
पाकिस्तान में जितने में एक टीम बिकी है लगभग उतने में आईपीएल के कुछ महंगे खिलाड़ी ही आएंगे. आईपीएल के चोटी के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियो की कीमत 127 करोड़ भारतीय रुपये से ज्यादा बैठती है.
ऋषभ पंत- 27 करोड़, श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़, कैमरून ग्रीन, 25.20 करोड़ रुपये, मिशेल स्टार्क- 24.75 करोड़ रुपये, वेंकटेश अय्यर- 23.75 करोड़ रुपये में बिके हैं. अब इस रकम को जोड़ दिया जाए तो 127.45 करोड़ भारतीय रुपये बनते हैं.
यानी पाकिस्तान की दो फ्रैंचाइजी पर हमारे पांच खिलाड़ी ही भारी हैं. वहीं अगर टीमों की बात करें तो पाकिस्तान सुपर लीग भी कहीं नहीं ठहरेगी. साल 2021 में बीसीसीआई ने आईपीएल में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 की थी. ये टीमें 2022 में खेलना शुरू हुईं. इसके लिए बीसीसीआई ने कुल मिलाकर 12715 करोड़ रुपये कमाए थे. लखनऊ की फ्रैंचाइजी के लिए आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ भारतीय रुपये की बोली लगाई थी. वहीं सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद को 5625 करोड़ भारतीय रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. बोर्ड ने एक टीम का बेस प्राइस 2 हजार करोड़ रुपये रखा था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
