- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan super league 2021 is set to resume in early june in karachi 4484346
जून में खेले जाएंगे पाकिस्तान सुपर लीग के बचे मैच; कराची में होगा आयोजन
सात सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 4 मार्च को पाकिस्तान बोर्ड ने पीएसएल के छठें सीजन को स्थगित कर दिया।
Published On Mar 11, 2021, 05:46 PM IST
Last UpdatedMar 11, 2021, 05:46 PM IST
एक के बाद एक बढ़ते कोरोना वायरस मामलों की वजह से स्थगित हुआ पाकिस्तान सुपर लीग का छठां सीजन जून में दोबारा शुरू होगा। गुरूवार को जारी किए आधिकारिक बयान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि पीएसल 2021 का आयोजन जून में किया जाएगा और टूर्नामेंट के सारे मैच कराची में खेले जाएंगे।
बोर्ड के आधिकारिक बयान के मुताबिक, “मार्च / अप्रैल और अगस्त / सितंबर में पाकिस्तान पुरुषों क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को देखते हुए जून हमें सबसे सही विंडो लगा। टूर्नामेंट के बचे हुए बाकी 20 मैच पुरुष टीम के 13 मई को जिम्बाब्वे से वापस आने के बाद और 26 जून को इंग्लैंड रवाना होने से पहले जून में खेले जाएंगे।”
जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के दौरों के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका से खिलाफ सीरीज खेलनी है। जिस वजह से पाकिस्तान बोर्ड के सामने पीएसएल के बचे मैचों का आयोजन करने के लिए जून का विंडी ही बचता है।
टूर्नामेंट से जुड़े सात सदस्यों, जिसमें 6 क्रिकेटर शामिल थे, के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 4 मार्च को पाकिस्तान बोर्ड ने पीएसएल के छठें सीजन को स्थगित कर दिया।
अब बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों और गवर्निंग समिति से बातचीत के बाद टूर्नामेंट के लिए नई विंडो चुन ली है। हालांकि मैच की तारीखों का ऐलान करना अभी बाकी है।