• Home
  • News
  • Pakistan Super League Can Never compete With Indian Premier League Know the Reason

चला था IPL की बराबरी करने, PSL शुरू होने से पहले ही खुली PCB की कलई!

पाकिस्तान सुपर लीग पर पाकिस्तानी क्रिकेटर खूब इतराते हैं लेकिन बात जब आईपीएल से मुकाबले की आती है तो इस लीग की पोल खुल जाती है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 24, 2026, 06:20 PM IST

Published On Mar 24, 2026, 06:20 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2026, 06:20 PM IST

psl vs ipl matches

पाकिस्तान बनाम आईपीएल

नई दिल्ली: आपने अकसर सोशल मीडिया पर देखा होगा कि किस तरह पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग से करते हैं. लेकिन हकीकत क्या है यह सभी को पता है. खिलाड़ियों का स्तर, दर्शकों की संख्या, लीग में पैसा, क्रिकेट और तमाम चीजों में पीएसएल असल में आईपीएल के आसपास भी नहीं पहुंच पाता. और इसका एक नजारा अभी पीएसएल के अगले सीजन शुरू होने से पहले ही नजर आने लगा है.

पाकिस्तान यूं भी तंगहाली से गुजर रहा है. और ईरान-इजराइल युद्ध ने उसे और भी संकट में डाल दिया है. खर्चा बचाने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को खाली मैदान में करवाया जाएगा. यानी मैदान पर दर्शकों की एंट्री नहीं होगी. और तो और शहरों के नाम पर चल रही इस लीग के मैच सिर्फ दो ही शहरों में होंगे. हालांकि जब दर्शक मैदान पर नहीं आएंगे तो खिलाड़ियों के वहां जाने का भी कोई फायदा नहीं है. पीएसएल के मैच सिर्फ लाहौर और कराची में होंगे. पीसीबी ने अपने इस फैसले का कारण पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन संकट को बताया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL vs PSL: IPL के सामने बिखर रहा है PSL, 9 खिलाड़ियों ने कहा अलविदा, ICC की शरण में जाएगा पीसीबी

IPL vs PSL के बीच तुलना, एक नजर

एक नजरIPLPSL
कब शुरु हुआ20082015
कितनी टीमें108
कुल मैच74 (70 लीग+प्लेऑफ)44 (34 लीग+प्लेऑफ)
कौन चलाता हैBCCIPCB
दर्शकों की संख्या (अनुमानित)700M+150M+

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि खर्चे में कटौती करने की खातिर टूर्नामेंट का आयोजन सिर्फ दो वेन्यू पर करने का निर्णय लिया गया है. पीएसएल की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और फाइनल मुकाबला 3 मई को खेला जाना है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव का असर भारत पर भी हो रहा है. तेल की कीमतों में यहां भी उछाल आया है, मगर मामूली. हालांकि पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं भारत में 2 रुपये से कुछ ही ज्यादा दाम बढ़ाए गए हैं. एलपीजी की किल्लत का असर दिख रहा है और बाकी चीजों के दाम भारत में भी बढ़े हैं. हालांकि, इसके बावजूद आईपीएल 2026 के आयोजन में कोई कमी नहीं रखी गई है. पीएसएल का आयोजन तो छह शहरों में किया जाना था, जबकि आईपीएल 2026 कुल 10 शहरों में खेला जाना है. इसके बावजूद खर्चे में कटौती के नाम पर बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है. यह दर्शाता है कि पीसीबी के मुकाबले बीसीसीआई का कद काफी ऊंचा है.

IPL vs PSL- कौन-कौन सी टीमें

IPLPSL
दिल्ली कैपिटल्सइस्लामाबाद यूनाइटेड
राजस्थान रॉयल्सकराची किंग्स
पंजाब किंग्सलाहौर कलंदर्स
लखनऊ सुपर जायंट्सपेशावर जाल्मी
गुजरात टाइटंसमुलतान सुलतान
मुंबई इंडियंसक्वेटा ग्लेडिएटर्स
कोलकाता नाइट राइडर्ससियालकोट स्टालिन्ज
सनराइजर्स हैदराबादहैदराबाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
चेन्नई सुपर किंग्स

IPL vs PSL: खिलाड़ी PSL छोड़ IPL क्यों चुनते हैं? समझिए 5 गुना सैलरी का पूरा गणित

सिर्फ यही नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए विदेशी खिलाड़ी बिना कुछ सोचे ही पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर भारत आ रहे हैं. ब्लेसिंग मुजारबानी और दासुन शनाका इसके ताजा उदाहरण भी हैं. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल में खेलने जा रहे खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है. हालांकि, इसके बावजूद खिलाड़ी आईपीएल की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. इसका पहला कारण आईपीएल में मिलने वाला पैसा तो है ही, लेकिन इसके साथ ही पीएसएल के मुकाबले आईपीएल की ज्यादा लोकप्रियता भी है.

IPL के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

खिलाड़ीकीमत ( US डॉलर में अनुमानित)
1ऋषभ पंत (भारत)32.1M
2श्रेयस अय्यर (भारत)31.8M
3कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)30.0M
4मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)29.5M
5वेंकटेश अय्यर (भारत)28.3M

PSL के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीकीमत ( US डॉलर में अनुमानित)
1डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)0.29M
2डेरेल मिशेल (न्यूजीलैंड)0.21M
3बाबर आजम (पाकिस्तान)0.21M
4फखर जमां (पाकिस्तान)0.21M
5शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)0.21M

पीएसएल को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहसिन नकवी के दावे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे हैं. वहीं, आईपीएल की बराबरी करना पीएसएल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए अभी दूर की कौड़ी ही लगता है.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick