- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan Super League: Islamabad United wins over Lahore Qalandars by 5 wickets
PSL 4: इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत में चमके ऑलराउंडर फहीम अशरफ
लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर फखर जमां (65) के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए थे।
Published On Feb 15, 2019, 01:10 PM IST
Last UpdatedFeb 15, 2019, 01:10 PM IST
Faheem Ashraf @ PSL TWITTER
मोहम्मद सामी की अगुवाई वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मोहम्मद हफीज की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स टीम को 5 विकेट से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में जीत से शुरुआत की है।
पढ़ें: PSL में डीविलियर्स और वॉटसन सहित इन 5 ओवरसीज खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर फखर जमां (65) के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए थे। सोहेल अख्तर ने 30 गेंदों पर 37 जबकि एबी डीविलियर्स ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए।
फखर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 44 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाए।इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से फहीम अशरफ ने 4 ओवर में 24 रन देकर सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए।
पढ़ें: पेशावर जाल्मी की ओर से खेलेंगे इमाम-उल-हक
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से हुसेन तलत ने 30 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 37 रन बनाए जबकि आसिफ अली 19 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद लौटे।
डेलपोर्ट ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाए जबकि ओपनर ल्यूक रोंची ने 17 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच रहे फहीम अशरफ 11 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
लाहौर कलंदर्स की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज राहत अली ने अपने चार ओवर के कोटे में 29 रन खर्च कर सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।