- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan super league postponed after corona virus outbreak pakistan cricket board 4466871
Covid-19 के बढ़ते मामलों के बाद स्थगित हुआ पाकिस्तान सुपर लीग; PCB ने पुष्टि की
पाकिस्तान सुपर लीग के छठें सीजन के दौरान कुल सात कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं।
Published On Mar 04, 2021, 01:36 PM IST
Last UpdatedMar 04, 2021, 01:36 PM IST
बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग का छठां सीजन स्थगित कर दिया है।
गुरुवार को जारी की गई प्रेस रिलीज में पीसीबी ने छठें सीजन को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया। बोर्ड ने ये फैसला खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों समेत कुल सात कोरोना वायरस मामले सामने आने के बाद लिया।
गुरुवार तक पीएसएल में कुल सात सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे, जिसमें छह खिलाड़ी शामिल हैं। जिसके बाद पीसीबी की आयोजन समिति गुरुवार बैठक का आयोजन किया। जिसके बाद टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
पीएसएल में पहला कोरोना वायरस मामला एक मार्च को मिला था, जब इस्लामाबाद यूनाइटेड के फवाद अहमद कोविड पॉजिटिव हुए थे। जिसके अगले ही दिन दो और विदेशी खिलाड़ी इस वायरस के शिकार हुए।