पाकिस्तान के निलंबित कप्तान सरफराज ने मानी गलती कहा, सबक सीखा

सरफराज अहमद ने कहा, ‘‘ यह गलती थी और मैंने इससे सीख ली है।’’

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 29, 2019, 11:42 PM IST

Published On Jan 29, 2019, 11:42 PM IST

Last UpdatedJan 29, 2019, 11:42 PM IST

sarfraz ahmed

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निलंबित कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्ली टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को कहा कि उन्होंने इससे सीख ली है।

दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने के बाद सफराज ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और इसीलिए उन्होंने इस प्रकरण के तुरंत बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह गलती थी और मैंने इससे सीख ली है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- पीसीबी को सरफराज पर 4 मैचों के प्रतिबंध की उम्मीद नहीं थी

आईसीसी ने आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी के लिये सरफराज पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है जिसके बाद वह पाकिस्तान लौट आए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी के इस फैसले पर निराशा जतायी थी। सरफराज ने इस समर्थन के लिए बोर्ड का शुक्रिया किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ पीसीबी इस मामले से जैसे निपटा मैं उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। मैं चार मैचों के लिए प्रतिबंध लगाने के आईसीसी के फैसले को स्वीकार करता हूं और मेरे लिए यह मुद्दा खत्म हो गया है लेकिन पीसीबी मुझसे जो भी कहेगा मैं वह करूंगा।’’

पढ़ें:- नस्‍लभेदी टिप्‍पणी पर सरफराज के बाद अब PCB ने दी सफाई

सरफराज के समर्थन में कराची हवाई अड्डे के बाहर सैकड़ो समर्थक खड़े थे जिन्होंने उनके समर्थन में नारे लगाये और आईसीसी का विरोध किया।

Editor's Pick