Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 1, 2026 6:49 PM IST

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेगी या नहीं इस बात पर अब भी कशमकश है. लेकिन पाकिस्तान ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में होगी. टीम में अनुभवी बाबर आजम की वापसी हुई है. जो मिडल-ऑर्डर को मजबूती देने का काम करेंगे. साथ ही शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को धार देंगे. पाकिस्तान के साथ अच्छी बात यह है कि उसे सभी मैच कोलंबो में खेलने हैं. लेकिन इन सबके बीच अभी राजनीतिक फैसले लेने बाकी हैं.
क्रिकेट के हिसाब से बात करें तो पाकिस्तान की टीम में काफी लचीलापन नजर आता है. उनके पास गेंदबाजों और बल्लेबाजों की भरमार है. विकेटकीपर के लिए तीन-तीन विकल्प हैं. दो स्पिनर्स पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को विविधता देता है. और साथ ही पाकिस्तान के पास इतने ऑलराउंडर हैं जो खेल को बदलने का माद्दा रखते हैं. तो पाकिस्तान के पास वह रफ्तार है जो शुरुआत में दबाव डाल सकती है. वे स्पिनर्स हैं जो बीच के ओवरों में रनगति रोक सकते हैं. और वे ऑलराउंडर हैं जो खेल में जरूरत पड़ने पर कभी भी काम आ सकते हैं.
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
बाएं हाथ के गेंदबाज को खेलना वैसे ही आसान नहीं होता और वह गेंदबाज तेज रफ्तार पर गेंद को स्विंग करवा सकता हो तो उसका सामना और मुश्किल हो जाता है. शाहीन शाह अफरीदी को उसी श्रेणी में रखा जा सकता है. अफरीदी जिस लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं वह बल्लेबाज को हमेशा मुश्किल में डालकर रखते हैं. और नसीम शाह उनके परफेक्ट पार्टनर हो सकते हैं. पाकिस्तान की रणनीति भी यही होगी कि अपने इन आक्रामक गेंदबाजों से रनों पर लगाम मत लगाओ बल्कि विकेट हासिल करो.
बीच के ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तान के पास कमाल के स्पिनर्स हैं. अबरार अहमद, उस्मान तारिक जैसे विशेषज्ञ स्पिनर्स के साथ-साथ शादाब खान और मोहम्मद नवाज भी कोलंबो की स्पिनर्स के लिए मददगार कही जाने वाली पिचों पर विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. नवाज के जरिए पाकिस्तान सामने वाली टीम के रनों को रोकने का काम कर सकता है. और ये सब स्पिनर्स मिलकर बल्लेबाजों को खुलकर खेलने से रोक सकते हैं.
पाकिस्तान के पास सईम अयूब और फखर जमां जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. सईम को मौजूदा दौर में सबसे आकर्षक युवा बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है. वहीं फखर के पास बहुत अनुभव है. दोनों आक्रामक बल्लेबाज शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ा सकते हैं.
पाकिस्तान की टीम में हारिस राउफ नहीं है. और ऐसे में उनके पास ऐसे गेंदबाज की कमी हो गई है जो पारी के अंतिम ओवरों में लगातार दबाव बना सके. शाहीन और नसीम दबाव बना सकते हैं लेकिन टीम के पास अतिरिक्त विशेषज्ञ तेज गेंदबाज नहीं होने से विपक्षी को खुलकर खेलने का मौका मिलता है. ऊपर से कोलंबो की ओस भी उसके प्लान को बिगाड़ सकती है.
पाकिस्तान ने इस टीम में तीन विकेटकीपर बल्लेबाज चुने हैं. उस्मान खान, साहिबजादा फरहान और ख्वाजा मोहम्मद नफे के रूप में पाकिस्तान ने तीन विशेषज्ञ विकेटकीपर चुने हैं. पाकिस्तान की टीम किसी एक को ही विकेटकीपर के तौर पर रख सकती है. बाकी दोनों को उसे बल्लेबाजी के लिए रखना होगा. अब यहां उसके लिए मुश्किल हो सकती है.
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा मौका यही है कि उसके सभी मैच कोलंबो में ही होने हैं. उसके चारों ग्रुप मैच एक ही शहर में खेले जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान को अपनी टीम फाइनल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए. असोसिएट देशों के खिलाफ तो पाकिस्तान और मजबूती से खेलकर ज्यादा से ज्यादा नेटरनरेट को मजबूत कर सकता है. सलमान अली आगा के लिए बतौर कप्तान यह टूर्नामेंट काफी अहम हो सकता है. देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने खिलाड़ियों को कैसे इस्तेमाल करते हैं.

भारत के खिलाफ मुकाबले के दबाव से निकलना होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच होगा. और पाकिस्तान की टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा वही मुकाबला है. और इसके साथ ही नेट रनरेट भी काफी अहम हो सकती है. पाकिस्तान की टीम पिछले वर्ल्ड कप में यूएसए से हार चुकी है. इसके साथ ही नीदरलैंड की टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. पाकिस्तान जानता है कि एक खराब नतीजा और उसके लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
