फेरबदल की ओर फिर बढ़ा पाकिस्तान, कप्तान कोच हर किसी की होगी छुट्टी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से टीम में बड़ा फेरबदल करने वाली है. टीम के कप्तान और कोच दोनों की छुट्टी हो सकती है.
Published On Jun 09, 2026, 12:54 PM IST
Last UpdatedJun 09, 2026, 12:54 PM IST
Pakistan Team Changes: पाकिस्तान की टेस्ट टीम में एक या दो नहीं, बल्कि कई बदलाव होने की संभावना है. कप्तान और कोच के साथ- साथ बॉलर और कुछ अन्य खिलाड़ी भी जाने वाले है. यह बदलाव होल सेल में देखने को मिलने वाला है. बांग्लादेश के हांथो 2 -0 मिली हार के कारड़ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सख्त होने जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद को हटाने की तैयारी में है. और प्रमुख तेज़ गेंदबाज शाहीन अफरीद समेत कई खिलाड़ियों पर तलवार लटक रहीं है. रिपोर्ट्स की माने तो शाहीन को लाहौर टेस्ट कैंप में शामिल नहीं किया, वह सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस करेंगे.
मोहम्मद यूनिस की होगी एंट्री
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पुराने खिलाड़ी यूनिस खान और मोहम्मद हाफिज से बात कर रहा है. इनकी माने तो दोनों में से कोई एक टीम की कमान संभाल सकता है. सूत्र के अनुसार मिले जवाब में , ‘ मैं यह कन्फर्म कर सकता हु इन दोनों में से कोई एक टीम की कमान संभालेगा लेकिन अभी भी पीसीबी बोर्ड की तरफ से फाइनल मुहर लगना बाकि है. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सलाहकारों को टेस्ट टीम में बदलव की सलाह दी उसका मुख्य कारड़ बांग्लादेश के हांथो मिली हार थी.
सूत्रों के अनुसार सरफराज को हेड कोच से हटाकर फिर से अंडर -19 और ए टीम की जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि यह प्रक्रिया तभी आगे बढ़ेगी जब यूनुस और हाफिज में से कोई एक जिम्मेदारी के लिए आगे आएगा , बोर्ड टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाने की तैयारी में जुटा हुआ है. हालांकि आगामी आने वाली वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सीरीज के लिए उन्होंने और समय माँगा था.
रिपोर्ट्स के अनुसार हफीज को हटाने के मामले में बोर्ड की काफी आलोचना हुई है. इसलिए हो सकता है उन्हें एक पद मिल सके जिससे यह आलोचना बंद हो सके. हालांकि बोर्ड और हफीज में बात तो हुई लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला इसके पहले भी वह टीम से जुड़े होने के बावजूद उन्हें कम टाइम में ही हटा दिया गया था , मगर इस बार वह अपनी शर्तों के अनुसार जिम्मेदारी को संभालेंगे.