- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan team to tour Zimbabwe without fielding coach; Darren Berry to join before Asia Cup in September
बिना फील्डिंग कोच के जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी पाकिस्तान टीम
स्टीवन रिक्सन का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद डैरन बैरी को ऑस्ट्रेलिया का नया फील्डिंग कोच बनाया गया है।
Published On Jun 26, 2018, 05:12 PM IST
Last UpdatedJun 26, 2018, 05:12 PM IST
Mohammad Amir © Getty Images
पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दौरे में फील्डिंग कोच के बिना जाएगी। टीम के फील्डिंग कोच पद के लिए चुने गए ऑस्ट्रेलियाई डेरेन बैरी ने कहा कि वो सितंबर में एशिया कप से पहले टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। बैरी को ऑस्ट्रेलियाई के ही स्टीवन रिक्सन की जगह चुना गया था। रिक्सन का पीसीबी के साथ कॉन्ट्रेक्ट समाप्त हो गया था और वो स्काटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद स्वदेश लौट गए थे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/muttiah-murlitharans-wrath-was-reason-behind-kumar-sangakara-mahela-jayawardenes-phenomenal-partnership-in-south-africa-722508″][/link-to-post]
हालांकि रिक्सन ने अपना कॉन्ट्रेक्ट आगे ना बढ़ाने का कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया है लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं है कि रिक्सन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच उनके कॉन्ट्रेक्ट को लेकर विवाद चल रहा था। खबर थी कि सैलरी आने में देरी होने पर रिक्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान उन्होंने मैदान पर आने तक से इंकार कर दिया था।
पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 जुलाई से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले जिम्बाब्वे, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज का फाइनल मैच 8 जुलाई को खेला जाएगा।