PAKvsAUS: फील्डिंग करने के दौरान झाय रिचर्ड्सन हुए चोटिल

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम इस वक्‍त यूएई में पाकिस्‍तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 24, 2019, 07:32 PM IST

Published On Mar 24, 2019, 07:32 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2019, 07:32 PM IST

Jhye Richardson @ AFP

Jhye Richardson @ AFP

पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच यूएई में खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान मेहमान ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए। उनके दाएं कंधे में चोट लगी है।

पढ़ें:- अश्विन बोले- स्‍टीव स्मिथ स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन वापसी आसान नहीं होती

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच में पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। 11वें ओवर में डीप मिडविकेट पर चौके के लिए जा रही गेंद को रोकने के चक्‍कर में रिचर्ड्सन बाउंड्री लाइन पर जा टकराए। चोट के बाद उन्‍होंने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया और मैदान से बाहर चले गए। उनकी चोट की गंभीरता का अभी पता तो नहीं लग पाया है, लेकिन आमतौर पर कंधे की चोट को ठीक होने में 12 से 16 सप्‍ताह का वक्‍त लग जाता है। जिसके कारण उनके विश्‍व कप 2019 की टीम में खेलने पर भी संदेह पैदा होने लगा है।

पढ़ें: हर खिलाड़ी को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम मिला है: शिखर धवन

भारत के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के दौरान वनडे सीरीज में झाये रिचर्ड्सन ने अपना डेब्‍यू किया था। वो खेल के इस फॉर्मेट में अबतक काफी शानदार रहे हैं। तीनों ही मैचों में उन्‍होंने विराट कोहली को आउट किया था। अबतक वनडे करियर में वो 22 विकेट निकाल चुके हैं। पाकिस्‍तान के खिलाफ मौजूद मुकाबले में उन्‍होंने पांच ओवर गेंदबाजी करने के बाद 16 रन देकर दो विकेट निकाले।

Editor's Pick