- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs Australia 2nd test: I have not changed anything about my test game; says Babar Azam
मैंने टेस्ट खेलने की शैली में कोई बदलाव नहीं किया है : बाबर आजम
इस समय पाकिस्तान की टीम अबू धाबी में दो मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में है।
Published On Oct 19, 2018, 12:11 PM IST
Last UpdatedOct 19, 2018, 12:11 PM IST
Babar-Azam © Getty Images (file photo)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम का कहना है कि उन्होंने अपने टेस्ट खेलने की शैली में कोई बदलाव नहीं किया है।
इस समय पाकिस्तान की टीम अबू धाबी में दो मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 538 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है।
बाबर ने इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 99 रन बनाए। पहले उनके टेस्ट खेलने की शैली पर सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन हाल के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि वो क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में खेलने को तैयार हैं। यदि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 रन से शतक नहीं चूकते तो शायद इसकी पुष्टि भी कर देते।
बाबर ने पिछले चार टेस्ट मैचों में 3 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 99 रन की पारी भी शामिल है।
वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक बाबर आजम ने कहा, ‘ मैं अब भी शतक का इंतजार कर रहा हूं। शतक चूकने से मैं बहुत निराश हूं। उम्मीद करता हूं कि अगली सीरीज में मैं इसे पूरा कर लूंगा। मैंने टेस्ट खेलने की शैली में कुछ भी बदलाव नहीं किया है। मैं पहले की तरह ही खेल रहा हूं। हां, ये जरूर है कि इस समय मैं शायद थोड़ा सकारात्मक होकर खेल रहा हूं।’
बाबर पहली पारी में खाता खोले बगैर आउट हो गए थे। बकौल बाबर, ‘ पहली पारी में जल्दी आउट होने के बाद दूसरी पारी में मेरे उपर कोई दबाव नहीं था। हमारी योजना थी कि यदि नाथन लियोन मिड ऑफ या मिड ऑन पर गेंदबाजी करते हैं तो हम इस मौके को नहीं छोड़ेंगे। शायद मैं जल्दी खेल गया।’
आजम ने 99 रन की पारी खेली वो टेस्ट क्रिकेट में उनकी बेस्ट पारी है।