एरोन फिंच ने खेली 153* रन की पारी, पाकिस्‍तान पर दर्ज की 8 विकेट से जीत

ऑस्‍ट्रेलिया की वनडे क्रिकेट में ये लगातार पांचवीं जीत है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 25, 2019, 12:51 AM IST

Published On Mar 25, 2019, 12:51 AM IST

Last UpdatedMar 25, 2019, 12:51 AM IST

Aaron Finch @ CA

Aaron Finch @ Twitter/ CA

पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेहमान ऑस्‍ट्रेलिया ने आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। जीत के नायक ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच रहे, जिन्‍होंने 143 गेंद पर 153 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्‍होंने 12 चौके और छह छक्‍के लगाए। दूसरे सलामी बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा 88(109) ने भी मैच में अर्धशतक जड़ा। दोनों ने साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 209 रन जोड़े। शानदार बल्‍लेबाजी के लिए फिंच को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

पढ़ें:- PAKvsAUS: फील्डिंग करने के दौरान झाय रिचर्ड्सन हुए चोटिल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्‍व कप 2019 से पहले ऑस्‍ट्रेलिया का लय में लौटना टीम मैनेजमेंट के लिए शुभ संकेत है। ये ऑस्‍ट्रेलिया की वनडे में लगातार पांचवीं जीत है। इससे पहले ऑस्‍ट्रलिया ने भारत दौरे पर भी आखिरी तीन मैच जीतकर सीरीज पर 3-2 सेे कब्‍जा किया था। मौजूदा मैच में पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मोहम्‍मद रिजवान 115(126) के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 284/7 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान ऑस्‍ट्रेलिया ने 47.5 ओवरों में ही मैच जीत लिया।

पहली पारी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

37वें ओवर में यासिर शाह की गेंद पर उस्‍मान ख्‍वाजा इमाम उल हक के हाथों कैच आउट हुए। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 15 गेंद पर 19 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। 42वें ओवर में टीम के 241 के स्‍कोर पर मैक्‍सवेल आउट हुए। जिसके बाद फिंच और शॉन मार्श 11(20) ने टीम की जीत सुनिश्चित की।

Editor's Pick