- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs Australia: Mohammed Rizwan ton guides Pakistan to set 285 runs target
मोहम्मद रिजवान ने जड़ा शतक, पाक ने ऑस्ट्रेलिया के समक्ष रखा 285 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Published On Mar 24, 2019, 09:04 PM IST
Last UpdatedMar 24, 2019, 09:04 PM IST
Mohammed Rizwan @ Twitter/PCB
शारजाह वनडे में मेजबान पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 115(126) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली। रिजवान ने कप्तान शोएब मलिक 60(61) के साथ मिलकर 127 रनों की साझेदारी बनाई, जिसकी मदद से पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 284/7 रन बनाए।
पढ़ें:- PAKvsAUS: फील्डिंग करने के दौरान झाय रिचर्ड्सन हुए चोटिल
मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम ने महज शून्य के स्कोर पर ही इमाम उल हक 0(5) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज शान मसूद 19(15) सातवें ओवर में टीम के 35 रन के स्कोर पर झाय रिचर्ड्सन का शिकार बने। शॉन मार्श ने उनका कैच पकड़ा।
पढ़ें: हर खिलाड़ी को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम मिला है: शिखर धवन
जिसके बाद हैरिस सोहेल ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी बनी। हैरिस 18वें ओवर में कप्तान एरोन फिंच की गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हुए। जिसके बाद खेलने आए उमर अकमल महज 16 रन बनाकर आउट हुए।
कप्ताब शोएब मलिक ने जिसके बाद रिजवान के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 127 रनों की साझेदारी बनी। जिसकी मदद से पाकिस्तान 284 रनों तक पहुंच सका। झाय रिचर्ड्सन और नेथन कूल्टर नाइल ने दो-दो विकेट निकाले।