- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs Australia: Tim Paine says draw is a draw and we’re here to win
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन को ड्रॉ नहीं पाकिस्तान के खिलाफ चाहिए जीत
टीम के कप्तान टिम पेन बोले, ड्रॉ तो फिर ड्रॉ ही होता है, हम यहां पर जीतने के लिए आए हैं।
Published On Oct 15, 2018, 05:57 PM IST
Last UpdatedOct 15, 2018, 05:57 PM IST
Australian captain Tim Paine
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी के दम पर मैच ड्रॉ कराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस काफी खुश हैं। क्रिकेट पंडित भी पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ड्रॉ को जीत के बराबर मान रहे हैं। टीम के कप्तान टिम पेन मैच के नतीजे से खुश हैं लेकिन इसे सेलिब्रेट करने के मूड में नहीं।
कप्तान पेन ने कहा, ”उनको आज भी पिछले साल जारी हुई एशेज डॉक्यूमेंट्री में पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन की कही बात याद है। साल 2005 में ओल्ड ट्रैफोर्ड मैच में जैसे ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच बचाकर सेलिब्रेट किया था। वॉन ने कहा, ”उन्होंने कभी नहीं सोचा था ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी मैच ड्रॉ कराने के बाद ऐसे सेलिब्रेट करेगी। यहीं से उन्होंने समझ लिया उनकी टीम के पास मानसिक तौर पर बढ़त हासिल है और वो आगे के मुकाबले जीत सकते हैं।”
वॉन का कहना था कि एक विरोधी कप्तान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया को जब ड्रॉ मैच का जश्न मनाते देखा तो यकीन हो गया वो टीम पर हावी हो चुके हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ”मुझे लगता है हमने जो हासिल किया था, साफतौर पर काफी उत्साहित थे क्योंकि ये हमेशा नहीं होता। लेकिन आपको यह बात भी ध्यान में रखनी होगी पूरे मैच के दौरान हम मेजबान टीम के खिलाफ पिछड़े हुए थे।”
”यह वाकई अच्छा है हमने लड़कर वापसी की लेकिन ड्रॉ तो फिर ड्रॉ ही होता है, हम यहां पर जीतने के लिए आए हैं।”
इस ड्रॉ के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद पहली बार जीत की उम्मीद लगा सकती है।