एक साल बाद हुई अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी, प्रदर्शन से यासिर शाह संतुष्‍ट

पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच यूएई में सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच ड्रॉ पर खत्‍म हुआ।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 15, 2018, 03:53 PM IST

Published On Oct 15, 2018, 03:53 PM IST

Last UpdatedOct 15, 2018, 03:53 PM IST

Yasir Shah © AFP

Yasir Shah (File Photo) © AFP

साल 2014 में पाकिस्‍तान की टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को टेस्‍ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। टीम की जीत में स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्‍होंने 17.13 की औसत से 12 विकेट निकालकर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को परेशान करके रखा था। मौजूदा सीरीज में यासिर शाह पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए। हालांकि दूसरी पारी में उन्‍होंने चार विकेट निकाले।

32 वर्षीय यासिर शाह ने इस मैच में एक साल बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। स्‍काई स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान शाह ने कहा, “एक साल बाद फिर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर मुझे काफी अच्‍छा लग रहा है। आप जब साल भर बाद एक बार फिर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में एंट्री करते हो तो शुरुआत में थोड़ी समस्‍या जरूर होती है। मैं खुशकिस्‍मत हूं कि मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यासिर शाह ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने दूसरी पारी में अच्‍छी गेंदबाजी की। मुझे उम्‍मीद है कि आगे आने वाले समय में भी मैं ऐसे ही शानदार गेंदबाजी करता रहूंगा।” बता दें कि यासिर शाह ने अपना आखिरी टेस्‍ट अक्‍टूबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वो कूल्‍हे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। शाह ने कहा, “मुझे पता है कि यूएई में अच्‍छा प्रदर्शन करने की मुझसे काफी उम्‍मीद लगाई गई है, लेकिन ये भी सोचना होगा कि मैं लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहा हूं।”

शाह ने माना कि पहली पारी में मैंने अपनी ही गेंद पर कैच का चांस मिस कर दिया। मैं बदकिस्‍मत था कि वो कैच में नहीं पकड़ पाया। मेरी कोशिश है कि मैं अपने खेल पर ध्‍यान दूं। मैंने दूसरी पारी में जो भी पाया उससे मैं काफी संतुष्‍ट हूं।

Editor's Pick