- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan vs Bangladesh Live Streaming, Asia Cup 2018 Live Score Streaming: When and where to watch PAK vs BAN ODI Live
कब और कहां देखें पाकिस्तान-बांग्लादेश का एशिया कप मैच
जानिए, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 'सेमीफाइनल' मुकाबले से जुड़ी तमाम जानकारी।
Published On Sep 26, 2018, 03:28 PM IST
Last UpdatedSep 26, 2018, 03:28 PM IST
Shoaib Malik and Sarfraz Ahmed@ AFP
एशिया कप के आखिरी मैच में आज शाम पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी वो शुक्रवार को टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के साथ खेलेगा।
कब खेला जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच ?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का छठा सुपर फोर मुकाबला, 26 सितंबर बुधवार को खेला जाएगा।
किस जगह खेला जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच ?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच शेख ज़ायेद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच ?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा।
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी पर लाइव कहां देखें पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच ?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मैच स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर लाइव देखा जा सकता है जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए हॉट स्टार पर जा सकते हैं।
टीमें :
पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमन, हारिश सोहेल, हसन अली, इमाम उल हक, जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मलिक, उस्मान खान।
बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादिक हुसैन, मेहदी हसन, रूबैल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हैदर, आरिफ हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, नजमुल इस्माल।